पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार को 4.33 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की 144 बटालियन के कर्मियों ने पेट्रापोल एकीकृत जांच चौकी पर एक ट्रक को रोका और चालक के केबिन की तलाशी के दौरान 6.99 किलोग्राम वजन के 60 सोने के बिस्कुट मिले।