पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना में शनिवार को एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। यह घटना हारोआ थाना क्षेत्र के लाउगाछी के करीब बसंती हाईवे की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया सड़क किनारे दो रिक्सा चालक खड़े थे, तभी बालू से भरा एक ट्रक अपना नियंत्रण खो दिया और दोनों चालकों को टक्कर मार दी। दोनों चालकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृत चालकों की पहचान अरुण नस्कर और शिबनाथ नस्कर के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र 30 के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद मृतकों के शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।