Blast In Pandua: भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने इस बम विस्फोट को लेकर टीएमसी को घेरा है। उन्होंने दावा किया कि पांडुआ में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार से पहले सत्तारूढ़ पार्टी यहां डर फैला रही है।
पश्चिम बंगाल के हुगली में रहस्यमय विस्फोट के कारण एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। यह घटना पांडुआ में तिन्ना नेताजी कॉलोनी में घटी। विस्फोट उस स्थान पर हुआ, जहां बच्चे खेल रहे थे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने इस बम विस्फोट को लेकर टीएमसी को घेरा है। उन्होंने दावा किया कि पांडुआ में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार से पहले सत्तारूढ़ पार्टी यहां डर फैला रही है।