ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों एक प्रेसवार्ता में ममता ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्होंने राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। अब धनखड़ ने ममता बनर्जी का एक वीडियो ट्वीट किया है, उसमें वह एक पुलिस अधिकारी से सार्वजनिक रूप से पूछ रहीं है कि क्या राज्यपाल ने आपको फोन किया और उनके काम में हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
धनखड़ ने ममता पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, यह चिंताजनक परिदृश्य है। सीएम ममता बनर्जी मीडिया के बीच सार्वजनिक रूप से एक एसपी से यह पूछ रहीं है कि क्या राज्यपाल ने आपको फोन किया। उन्होंने अपने इस ट्वीट में आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन को भी टैग किया है। धनखड़ ने आगे लिखा- दुर्भाग्यपूर्ण, सीएम द्वारा पुलिस की रीढ़ पर हमला किया जा रहा है। इससे पहले ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर एक एसपी को फटकार भी लगाई थी।