फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर पति फंसा: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने होटल पहुंचा, पत्नी के आधार कार्ड से किया चेक इन, केस दर्ज

सार

पुणे के हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में आरोपी व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजरात कारोबारी है और उसकी पत्नी एक कंपनी में डायरेक्टर है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : hotel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

41 साल के एक व्यक्ति का शातिराना अंदाज ही उसकी मुसीबत का सबब बन गया। वह गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलियां मनाने के लिए  पुणे की एक होटल पहुंचा। होटल में चेक इन के लिए उसने अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया, लेकिन इस फेर में वह फंस गया। पत्नी की शिकायत पर पति व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


पुणे के हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में आरोपी व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजरात कारोबारी है और उसकी पत्नी एक कंपनी में डायरेक्टर है। 

पति की एसयूवी में जीपीएस फिट करा दिया
शिकायतकर्ता पत्नी ने कहा कि उसने अपने पति की एसयूवी में जीपीएस फिट करा दिया था। इसके जरिए उसने पता लगाया कि वह उसे धोखा दे रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में आरोपी ने अपनी पत्नी को बताया कि वह कारोबारी यात्रा के सिलसिले में बेंगलुरु में है। इसके बाद जब पत्नी ने लोकेशन चेक की तो एसयूवी पुणे में निकली।  
विज्ञापन


पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए
पुलिस ने बताया कि इस पर कारोबारी की पत्नी को शक हुआ तो उसने होटल में संपर्क किया। होटल के स्टाफ ने सूचित किया कि यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ होटल में आया है। इसके बाद पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए तो पता चला कि उसके पति ने उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हुए किसी अन्य महिला के साथ होटल में चेक इन किया था। 


पति व गर्लफ्रेंड फरार
पुलिस ने बताया कि पति व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ भादंवि की धारा 419 (धोखाधड़ी) में केस दर्ज किया गया है। दोनों फिलहाल फरार हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें