कुणाल घोष ने राम मोहन मिशन पूजा कमेटी के पंडाल में सीवी आनंद का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने अष्टमी पूजा के अनुष्ठान का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने भ्रष्टाचार और हिंसा पर जमकर बयान दिया।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस रविवार को उत्तर कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगें। हालांकि, उन्होंने जिस पंडाल में यह बयान दिया है, उसके आयोजक तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष हैं।
विज्ञापन
कुणाल घोष ने राम मोहन मिशन पूजा कमेटी के पंडाल में सीवी आनंद का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने अष्टमी पूजा के अनुष्ठान का निरीक्षण भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा, 'भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार एक रक्तबीज और हिंसा एक राक्षसी शक्ति है। जिस तरह से देवी दुर्गा ने महिसासुर और देवी काली ने रक्तबीज का वध किया था, ठीक वैसे ही हम भी भ्रष्टाचार और हिंसा का मार गिराएंगे।'
राज्यपाल के इस बयान को कुणाल घोष ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने यह बयान दुनिया के संदर्भ में दिया है। टीएमसी नेता ने कहा, 'राज्यपाल ने जो भी कहा वह दुनिया के संदर्भ में था, जिसमें गाजा में हो रही हिंसा भी शामिल है। इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि राज्यपाल भाजपा के हित में कार्य करते नजर आएगें, तो टीएमसी भी इसका विरोध करेगी।