पुलिस ने बताया कि घटना जिले के शक्तिपुर की है। हम घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट बम से हुआ है या फिर किसी अन्य कारण से। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के शक्तिपुर की है। हम घटना की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट बम से हुआ है या फिर किसी अन्य कारण से। घायल महिला को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि शांति, समृद्धि बनाए रखें।
भाजपा नेता ने साधा निशाना
जादवपुर विवि का यूटर्न, पहले रामनवमी मनाने की अनुमति दी अब वापस ली
जादवपुर विश्वविद्यालय ने वामदलों द्वारा समर्थित छात्र संगठनों के विरोध के कारण रामनवमी मनाने के लिए एबीवीपी को दी गई अनुमति वापस ले ली है। विवि ने गेट-3 के पास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रामनवमी मनाने की अनुमति दी थी। बुधवार को रजिस्ट्रार स्नेहामंजू बसु ने एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि छात्रों के विभिन्न समूहों से लिखित शिकायतें मिली हैं कि ऐसे कार्यक्रमों से परिसर में शांति और सद्भाव खराब हो सकता है। इसलिए उन्होंने अनुमति वापस ले ली है। फैसले की आलोचना करते हुए एबीवीपी ने कहा कि एआईएसए और एसएफआई जैसे वामपंथी संगठनों के दबाव में अधिकारियों ने अनुमति वापस ली।
झारखंड में एक की मौत
वहीं, झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, यहां जनरेटर और साउंड बॉक्स ले जा रही एक पिकअप पलट गई। हादसे में 17 साल की एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं, 24 लोग भी घायल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास की है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चार गंभीर घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।