फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : 'भाजपा को वोट दिया तो देख लेंगे', टीएमसी विधायक ने उपचुनाव को लेकर दी धमकी, भाजपा ने जारी किया वीडियो

Tue, 29 Mar 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने  टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट व चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर टीएमसी द्वारा भाजपा समर्थकों को धमकाने का मामला सामने आया है। भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर तृणमूल विधायक नरेन चक्रवर्ती पर पार्टी के समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है। मालवीय ने कहा कि चक्रवर्ती भाजपा के समर्थकों को धमकाया कि यदि उन्होंने उसे वोट दिया चुनाव बाद अंजाम भोगना पड़ेगा। 

विज्ञापन


भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मालवीय ने टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रही हैं। 

भाजपा को वोट नहीं दिया तो बंगाल में रह कर काम धंधा कर सकेंगे
वीडियो में एमएलए नरेन चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों से कह रहे हैं कि वे उसे वोट न दें, वरना चुनाव के बाद देख लेंगे। वह यह भी कहते हैं कि यदि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी। 
विज्ञापन


वीडियो जारी करते हुए मालवीय ने कहा, 'टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) विधायक नरेन चक्रवती भाजपा समर्थकों व वोटरों को खुलेआम धमका रहे हैं। वह उनसे कह रहे हैं कि वे वोट न दें न समर्थन करें और यदि भाजपा को वोट दिया तो अंजाम भोगने को तैयार रहें। ऐसे अपराधियों को जेल में होना चाहिए, लेकिन सीएम ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही हैं। चुनाव आयोग को इस पर अवश्य संज्ञान लेना चाहिए।'
 

सुनें वीडियो में क्या कह रहे हैं तृणमूल एमएलए
विज्ञापन

आसनसोल लोकसभा सीट पिछले साल अक्तूबर में बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। वह भाजपा सांसद थे, लेकिन लोस से इस्तीफा देने के कुछ समय बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल में शामिल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें