फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गुजरात के लिए पहले ही मैच में खेली आतिशी पारी, हार्दिक भी हुए मुरीद, जानें कौन हैं अभिनव मनोहर?

Tue, 29 Mar 2022 09:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग की दोनों नई टीमों के बीच शुरू से आखिरी तक काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुजरात ने हालांकि आखिरी ओवर में अभिनव मनोहर के लगातार दो चौके की मदद से मैच को अपने नाम किया और टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
अभिनव मनोहर सदरंगानी - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लीग की दोनों नई टीमों के बीच शुरू से आखिरी तक काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुजरात ने हालांकि आखिरी ओवर में अभिनव मनोहर के लगातार दो चौके की मदद से मैच को अपने नाम किया और टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


लखनऊ के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की तरफ से राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने मैच जिताऊ साझेदारी की लेकिन अभिनव ने आखिरी के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। गुजरात को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और फिर अभिनव ने पहली दो गेंदों पर लगातार चौके लगाकर आठ रन बना लिए। इसके बाद राहुल ने चौका लगाकर मैच खत्म किया। अभिनव सात गेंदों की पारी में तीन चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी उनकी तारीफ़ की और उन्हें भविष्य का खिलाड़ी बताया। 

कौन हैं अभिनव मनोहर?
अभिनव कर्णाटक की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। 27 वर्षीय अभिनव दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें गुजरात ने मेगा ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस से 13 गुना अधिक की कीमत पर 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। 
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में दिखाया था दम
अभिनव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में अपने प्रदर्शन से प्रभवित किया था। उन्हें कर्णाटक ने नॉकआउट दौर के मुकाबलों में मौका दिया था और उन्होंने इसे अच्छे से भुनाया था। अभिनव ने सौराष्ट्र के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल में डेब्यू किया था और इसमें 49 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इसके बाद क्वार्टरफाइनल में नौ गेंदों में 19, सेमीफाइनल में 13 गेंदों में 27 और फाइनल में 37 गेंदों में 46 रन बनाए थे।

नीलामी में 13 गुना अधिक कीमत पर बिके
अभिनव ने आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल भी दिया था और नीलामी में 20 लाख रुपये अपना बेस प्राइस रखा था। अभिनव को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता और दिल्ली में भी होड़ लगी लेकिन अंत में गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें