फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिपरिषद का विस्तार, उदयन गुहा को बनाया जा सकता है उत्तर बंगाल विकास मंत्री

Tue, 09 Nov 2021 02:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता

सार

सरकार के एक शीर्ष सूत्र के मुताबिक, ममता बनर्जी वित्त विभाग अपने पास रखेंगी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उस विभाग में राज्य मंत्री बना सकती हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार यानी आज अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकती हैं। उम्मीद है कि वह वित्त विभाग अपने पास रखेंगी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उस विभाग में राज्य मंत्री बना सकती हैं। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा को सलाहकार बनाया जा सकता है। मित्रा ने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण मंत्री के रूप में बने रहने में असमर्थता व्यक्त की थी। सूत्र ने बताया कि पिछले सप्ताह सुब्रत मुखर्जी के आकस्मिक निधन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता और कृषि मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय को पंचायत विभाग का प्रभार दिया जा सकता है। उत्तर बंगाल के दिनहाटा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में 1.64 लाख के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने वाले उदयन गुहा को मंत्री बनाए जाने की काफी संभावना है।

भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक, जो अब केंद्रीय मंत्री बन गए हैं, ने इस साल की शुरुआत में हुए चुनाव में दिनहाटा सीट से गुहा को महज 57 वोटों के मामूली अंतर से हराकर विधानसभा चुनाव जीता था। हालांकि, उन्होंने लोकसभा में अपनी सदस्यता बनाए रखने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ और जब टीएमसी ने शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, "उदयन गुहा को उत्तर बंगाल विकास मंत्री बनाया जा सकता है। गौतम देब की विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस विभाग की देखरेख फिलहाल मुख्यमंत्री खुद कर रही हैं। 30 अक्तूबर को हुए उपचुनाव में शांतिपुर सीट से पहली बार विधायक बने ब्रजा किशोर गोस्वामी को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। एक अधिकारी के मुताबिक, परिवहन एवं आवास मंत्री फिरहाद हकीम और वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक को दो अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है।

हो सकता है कि दोनों मंत्रियों में से किसी एक को उपभोक्ता मामलों, या स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार विभाग का प्रभार मिले, जो पहले साधना पांडे के पास था। फिलहाल साधना पांडे का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ममता बनर्जी वर्तमान में उपभोक्ता मामलों, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार विभागों का प्रभार संभाल रही हैं, जबकि पांडे बिना पोर्टफोलियो के कैबिनेट मंत्री बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें