महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे शहर में एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को 65 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 3 नवंबर को पानी पीने के बहाने से पीड़िता के फ्लैट में प्रवेश किया।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाले 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने 65 वर्षीय एक महिला के साथ उसके फ्लैट में कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
आरोपी ने 3 नवंबर को पानी पीने के बहाने से पीड़िता के फ्लैट में प्रवेश किया। नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उसने 65 वर्षीय महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।