केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हमने उन्हें पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस रोधी टीकों पर की जा रही राजनीति के बारे में जानकारी दी है। दिलीप घोष ने कहा कि हमने उनसे मांग की है कि इस मामले का जल्द समाधान किया जाए।
घोष ने बंगाल सरकार पर टीकों पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के पास 30 लाख से अधिक वैक्सीन हैं लेकिन या तो उन्हें जानबूझ कर वितरित नहीं किया जा रहा है या फिर वह खराब प्रबंधन के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हम चाहते हैं कि राज्य के टीकाकरण केंद्रों की जिम्मेदारी केंद्र नियंत्रित स्वास्थ्य इकाइयों को सौंप दिया जाए।
The state govt has over 30 lakh vaccines but they are deliberately not distributing it or they aren't able to because of poor management. The politics & black marketing of vaccines should end. We want vaccination centres at Centre-controlled health units: WB BJP chief Dilip Ghosh