फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather updates: केरल के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश, इन आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

Thu, 21 Oct 2021 03:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम 

सार

आईएमडी के एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश हुई है।
विज्ञापन
केरल में बारिश (file photo) - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की विदाई होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और केरल में अभी भी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को केरल के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


इन आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पटनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। दिन के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के लिए अलग-अलग भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए एक येलो अलर्ट जारी किया गया था।

रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट 6 सेमी से 20 सेमी बारिश के लिए बहुत भारी बारिश को दर्शाता है। येलो अलर्ट का मतलब है 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय
आईएमडी के एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है। राज्य में ज्यादातर जगहों पर और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश हुई। बयान के अनुसार, पलक्कड़ जिले के परम्बिकुलम में 12 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि एर्नाकुलम में पल्लुरथी और एनामक्कल (त्रिशूर) और मन्नारक्कड़ (पलक्कड़) में 11 सेंटीमीटर और 9 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसमें कहा गया है कि मछुआरों को राज्य में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि गुरुवार को केरल तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। केरल में भारी बारिश और उसके बाद दक्षिण-मध्य जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को भूस्खलन से तबाही मच गई थी। इसमें 42 लोगों की जान चली गई थी और छह लोग लापता हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें