फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान, राष्ट्रीय राजधानी में भी बरसेंगे बादल

Tue, 24 Aug 2021 08:16 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 72 घंटे बारिश की आशंका जताई है । 
विज्ञापन
झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। मंगलवार को बिहार, यूपी, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इससे तेज धूप से राहत मिलेगी।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। बारिश का यह सिलसिला 26 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राजस्थान में 24 अगस्त से बारिश धीमी पर जाएगी, लेकिन  29 अगस्त से एक नया सिस्टम बनने से राज्य में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। सितंबर के पहले हफ्ते में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। 



वहीं उत्तर पूर्वी भारत, बंगाल के सब हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में 27 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों में भी 25 अगस्त तक तेज बारिश होने के आसार हैं, वहीं यूपी, बिहार और उत्तराखंड में 27 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें