फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत: ठंड से ठिठुरी राजधानी, चूरू में माइनस 1.1 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 19 Dec 2021 09:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को ठंड से जकड़ लिया है। उत्तर भारत में दिनोंदिन ठिठुरन बढ़ती जा रही है। बर्फबारी से लगातार गिरता तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है।  उत्तर भारत में सूर्य और बादल के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है जिससे सर्दी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली में कड़ाके की ठंड - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत शीतल लहर की चपेट में है। पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश की राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बीते कई दिनों से बर्फबारी और हवाएं चल रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। वहीं, आज (रविवार) 19 दिसंबर को दिल्ली में छह डिग्री तापमान मापा गया। हालांकि, सफदरजंग इलाके में सुबह 7 बजे पारा 4.4 डिग्री पड़ लुढ़क गया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम दिन वाला तापमान है।  दिल्ली में अगले तीन दिन शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी तीन दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है


रविवार को इन शहरों में सुबह 8:30 का तापमान  
चुरू- -2,6
गंगानगर- 3.5
नारनौल- 1.2
हिसार- 2.0
सफदरजंग (दिल्ली)- 4.6

राजस्थान में अचानक लुढ़का पारा
हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड के मैदानों में बर्फ जमने जैसा नजारा शनिवार को राजस्थान के कई शहरों में देखने को मिला।  चूरू, माउंट आबू, फतेहपुर, जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। चूरू में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया है। शनिवार रात चूरू में तापमान माइनस 1.1, माउंट आबू में माइनस 3 और जोबनेर में माइनस 2,डिग्री सेल्सियस पारा रहा। बीती रात प्रदेश में इस सीजन की सबसे ठंड रात गुजरी है। चुरू और माउंट आबू में मैदानी इलाकों में बर्फ की परत जमी नजर आई है। इसके अलावा हनुमानगढ़, नागौर, सीकर,  भीलवाड़ा में तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


जयपुर के जोबनेर कस्बे में न्यूनतम तापमान का अब तक का सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। रविवार को कस्बे में पहली बार तापमान माइनस 5 डिग्री पर पहुंच गया है। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में ओपन पान में रखा पानी पूरी तरह से बर्फ बन गया है। कस्बे में दूसरी बार लगातार तापमान माइनस में गया है। इससे पहले शनिवार को तापमान माइनस 2 डिग्री था। दिसंबर के शुरुआती 20 दिनों की बात करें तो पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 दिन तक लगातार तापमान माइनस में गया है। क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।

हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में माइनस में पहुंचा तापमान
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से पिछले 24 घंटे में सात शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने निचले जिलों बिलासपुर, कांगड़ा,  ऊना, हमीरपुर और सोलन में 20 दिसंबर तक भारी मौसम सर्द रहने का अनुमान जताया है। वहीं, शिमला, लाहौल एवं स्पीति में सर्द बर्फीली हवाएं चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अभी बर्फबारी और ठंड से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है। आईएमडी ने कहा कि राज्य में तीन दिनों तक हिमपात और बर्फीली हवाएं चलेंगी। हालांकि, शिमला और मनाली में शनिवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। शिमला में सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

बर्फबारी से सड़कें बंद
वहीं कुल्लू-मनाली, लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है। लाहौल के रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, सिसु, कोखसर, तांदी, दारचा सहित घाटी के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी होने से एनएच बंद है। जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें