एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने वीडियो शेयर कर कहा, मुंबई के दिल में यह क्या हो रहा है? 'लव जिहाद' के नाम पर हिंदुत्व के गुंडे एक निहत्थे मुस्लिम युवक की पिटाई कर रहे हैं। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है।
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग हिंदू लड़की के साथ घूमने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 'लव जिहाद के नाम पर हमले' की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने वीडियो शेयर कर कहा, "मुंबई के दिल में यह क्या हो रहा है? 'लव जिहाद' के नाम पर हिंदुत्व के गुंडे एक निहत्थे मुस्लिम युवक की पिटाई कर रहे हैं। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है। जय श्री राम के नारों के बीच मुस्लिम युवक की पिटाई हो रही थी और आरपीएफ के जवान देख रहे थे। और आज हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को ये दिन भी देखना पड़ेगा।"
इस वायरल वीडियो की अमर उजाला द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
वारिस पठान ने कहा, अगर मुस्लिम युवक ने कुछ गलत किया है, तो शिकायत दर्ज करें, उसे गिरफ्तार करें। आप कानून अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं। एआईएमआईएम नेता ने ट्वीट किया, "मुझे बताया गया है कि यह घटना 21 या 22 जुलाई के आसपास हुई थी। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जो निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। लेकिन वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फिर पुलिस आज तक क्या कर रही थी? वहां मौजूद पुलिस द्वारा कोई जांच या शिकायत क्यों दर्ज नहीं की गई?"