फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान : राष्ट्रपति चुनावों से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग को निरीक्षण के लिए किया आमंत्रित

Thu, 30 Sep 2021 05:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखतोव ने बुधवार को बताया, उज्बेकिस्तान ने 24 अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भारत सहित कई देशों के निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा है। इन चुनावों के दौरान हम विशेष रूप से भारतीय निर्वाचन प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उज़्बेकिस्तान राष्ट्रपति चुनाव - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों को चुनाव की कार्यवाही का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखतोव ने बुधवार को बताया, उज्बेकिस्तान ने 24 अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भारत सहित कई देशों के निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा है। इन चुनावों के दौरान हम विशेष रूप से भारतीय निर्वाचन प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। उज्बेकिस्तान में 20 सितंबर से चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) ने 14 सितंबर को आगामी चुनावों के लिए देश के पांच राजनीतिक दलों की ओर से नामित पांच उम्मीदवारों को पंजीकृत किया है। उज्बेकिस्तान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने वर्तमान राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव को उम्मीदवार नामित किया है।

राष्ट्रपति पद के दूसरे उम्मीदवारों में एडोलाट (जस्टिस) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी से बख्रोम अब्दुखलीमोव, मिलि तिक्लानिश (राष्ट्रीय पुनरुद्धार) से अलीशेर कादिरोव, पारिस्थितिक दलों से नारजुलो ओब्लोमुराडोव और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से एकमात्र महिला उम्मीदवार मक्सुदा वरिसोवा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें