फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Ambassador: पूर्व विदेश सचिव विनय क्वात्रा बनेंगे US में भारत के राजदूत! रिटायरमेंट बाद नई पारी की तैयारी

Thu, 18 Jul 2024 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला ने सबसे पहले बताया था कि नए विदेश सचिव और अमेरिका के राजूदत पद की इन लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। अमर उजाला विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पूर्व विदेश सचिव का नाम अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के तौर पर अमेरिका को भेजा गया है।
विज्ञापन
vinay kwatra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नामित किया गया है। भारत ने क्वात्रा के नामांकन के बारे में अमेरिका को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब अगले कुछ ही महीनों में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विनय क्वात्रा इस महीने की शुरुआत में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए थे और उनकी जगह विक्रम मिस्री को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने सबसे पहले बताया था कि नए विदेश सचिव और अमेरिका के राजूदत पद की इन लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। अमर उजाला विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पूर्व विदेश सचिव का नाम अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के तौर पर अमेरिका को भेजा गया है। नामांकन के बाद अमेरिका में औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद क्वात्रा वाशिंगटन डीसी में कार्यभार संभालेंगे। यह पद जनवरी में तरनजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। क्वात्रा विदेश सचिव बनने से पहले चीन, अमेरिका, पीएम मोदी के कार्यालय और फ्रांस में भारत के दूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: MEA: कौन होगा अमेरिका में भारत का नया राजदूत? मार्च से खाली है पद, विदेश सचिव को लेकर ये हैं अटकलें!
विज्ञापन


विनय क्वात्रा का विदेश सचिव के तौर पर कार्यकाल 15 जुलाई को समाप्त हो गया था और उनकी जगह विक्रम मिस्री ने पदभार संभाला था। विक्रम मिसरी इससे पहले उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान में राजनीतिक सलाहकार, पूर्व पीएम आईके गुजराल के निजी सचिव और चीन में भारत के राजदूत के तौर पर भी काम किया है। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विनय क्वात्रा अप्रैल 2022 से विदेश सचिव के पद पर थे। 

वहीं, अमेरिका के राजूदत के तौर पर विनय क्वात्रा की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिका ने हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा प भी सवाल उठाए थे, और रूस के साथ भारत के संबंधों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा, अमेरिका भारत पर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बना रहा है। भारतीय मूल के विवेक गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर उसे अमेरिका भेज दिया गया था।
विज्ञापन


ये लोग भी बन चुके हैं रिटायर होने के बाद राजूदत
2011 में यूपीए शासनकाल के दौरान भारत सरकार ने निरुपमा राव को विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद अमेरिका का राजूदत बनाय गया था। वे 2011 से 2013 तक इस पद पर रही थीं। उनके बाद वर्तमान विदेश मंत्री एस जयशंकर, अरुण कुमार सिंह, नवतेज सरना, हर्षवर्धन श्रृंगला और तरनजीत सिंह संधू ने कार्यभार संभाला। हालांकि ये सभी रिटायर नहीं हुए थे। वैसे और भी कई ऐसे रिटायर आईएफएस अधिकारी रहे हैं, जो महत्वपूर्ण राजदूत का पद संभाल चुके हैं। इनमें 1966 बैच के आईएफएस अधिकारी कंवल सिब्बल नवंबर 2003 में विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद 2004 से 2007 तक रूस में भारत के राजदूत रहे। इसके अलावा 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन मथाई 2013 में विदेश सचिव के पद से रिटायर हुए। उन्हें उसी साल दिसंबर में यूके में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें