उत्तर प्रदेश में अयोध्या का जिक्र आते ही प्रभु श्रीराम का नाम लोग लेना नहीं भूलते। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का यूपी की राजनीति पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। अयोध्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस रहता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प है कि आखिर यूपी निकाय चुनाव में अयोध्या के नतीजे क्या कहते हैं? भारतीय जनता पार्टी को यहां के लोगों ने कितना पसंद किया और कितना नकार दिया? समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का क्या हाल रहा है? कितने निर्दलीय प्रत्याशियों की यहां से जीत हुई? आइए जानते हैं...