फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Wed, 23 Jun 2021 02:43 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना काल में केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी। इस बैठक में देशव्यापी टीकाकरण अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा के साथ ही कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच होने के चलते सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


इस बीच जदयू अध्यक्ष नीतिश कुमार के भी मंगलवार को दिल्ली पहुंच जाने से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि सूत्रों ने यह भी इशारा दिया है कि बुधवार की बैठक में कोरोना महामारी के कारण हुई मौत से संबंधित मुआवजे को लेकर भी कोई अहम फैसला हो सकता है।

दरअसल 2019 में एनडीए सरकार के सत्ता में लौटने के बाद से एक बार भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं किया गया है। कैबिनेट में शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के एनडीए से बाहर जाने और लोजपा कोटे से रामविलास पासवान के निधन के कारण कई जगह खाली चल रही हैं। इसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा उठ रही थी।
विज्ञापन


इन चर्चाओं को पिछले कुछ दिन में प्रधानमंत्री मोदी की गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लगातार कई बैठक होने से तेजी मिली है। पीएम मोदी की तरफ से वरिष्ठ मंत्रियों के साथ सभी मंत्रालयों के कामकाज की दो बार समीक्षा किए जाने को भी विस्तार से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों ने कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं व एनडीए के सहयोगी दलों के कुछ सदस्यों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई है। इनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम आगे चल रहा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हाल ही में पीएम से मुलाकात की है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें