फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना: भारत-अमेरिका हिंद महासागर में आज से दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास करेंगे

Wed, 23 Jun 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8आई समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29के जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : Indian Navy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना बुधवार से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) रोनाल्ड रीगन के साथ दो दिवसीय व्यापक नौसैनिक अभ्यास में भाग लेगी, जो दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते परिचालन सहयोग को दर्शाता है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने कहा कि वह भी अभी हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सीएसजी के साथ अभ्यास के दौरान वहां की नौसेना के साथ संचालन संबंधी कार्य में भी भाग लेगी।

एक वाहक युद्ध समूह या वाहक हमलावर समूह एक विशाल नौसैनिक बेड़ा है जिसमें एक विमान वाहक जहाज शामिल है, इसके अलावा बड़ी संख्या में विध्वंसक, फ्रिगेट एवं अन्य जहाज भी हैं।
विज्ञापन


नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के पोत कोच्चि और तेग के साथ-साथ P8आई समुद्री निगरानी विमान का बेड़ा और मिग 29के जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि इस दो दिवसीय अभ्यास का लक्ष्य द्विपक्षीय संबंध एवं सहयोग को और मजबूत बनाना है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें