फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के अंदर बसे हैं दुनिया के ये होटल, बेहद अद्भुत है इनका नजारा

Sun, 14 Oct 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनियाभर में बहुत से ऐसे होटल हैं जिनकी खूबसूरती के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे होटल्स के बारे में सुना है जो पानी के अंदर हों? आज हम आपको ऐसे ही होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पानी में इनकी गहराई इन्हें और भी शानदार बनाती है-

विज्ञापन

फिजी- पोसाइडन अंडर-सी रिसॉर्ट

2 of 7
दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक है फिजी। यहां भी एक अंडरवाटर होटल है। इस होटल की बहुत सी खासियतें हैं। यहां 22 कमरे हैं। इसके साथ ही यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, बैंक्वेट हॉल और स्पा सुविधाएं हैं। इन कमरों में ठहरने की हर कोई इच्छा रखता है। इन कमरों से ब्लू व्हेल्स, बॉटल नोज डॉल्फिन और रंग बिरंगी काउनफिश देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीका- मान्ता रिसॉर्ट

3 of 7
अफ्रीकी महाद्वीप के पाम्बा आईलैंड पर बना है मान्ता रिसॉर्ट। ये यहां का पहला अंडरवाटर रिसॉर्ट माना जाता है। समुद्र के कई फीट नीचे बसे इस तीन मंजिला होटल में कई सुविधाएं मौजूद हैं। होटल के कमरे में बैठकर समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। कमरे में बैठकर यहां समुद्र की रंग बिरंगी और छोटी बड़ी मछलियों को देखा जा सकता है।

नार्वे- दुनिया का सबसे बड़ा होटल

4 of 7
नार्वे के लिंडेसनेस इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर होटल बनाया जा रहा है। यह उत्तरी सागर के तट पर बनाया जा रहा है। यह होटल 110 फीट लंबा है और समुद्र से निकल रही बड़ी दूरबीन की तरह दिखाई देता है।
विज्ञापन

दुबई- क्रिस्टल हाइड्रोपोलिस

5 of 7
65 फीट की गहराई में बसा ये होटल दुनिया के सबसे महंगे होटल में से एक है। यहां आने वाले अधिकतर लोग शाही परिवार से होते हैं या फिर सेलिब्रिटी होते हैं। इस होटल में डाइनिंग एरिया, मीटिंग हॉल और इंडोर गेमिंग एरिया भी मौजूद है। यहां लगे खास ग्लास की सहायता से समुद्र के छोटे-छोटे जीवों को भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

चीन- द शिमाओ वंडरलैंड

6 of 7
चीन में बने अंडरवाटर होटल का नाम है द शिमाओ वंडरलैंड। इसकी खात बात यह है कि यह पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है। जिसमें ऊपर की 19 मंजिल पहाड़ पर और बाकी पानी के अंदर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मालदीव- हाफहान फिशिंग

7 of 7
मालदीव का हाफहान फिशिंग होटल दुनिया के मशहूर अंडरवाटर होटल में से एक है। इस होटल में भी बहुत सी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां इनडोर स्टेडियम के अलावा स्पा की सुविधा भी दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next