फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 मिनट का काम जीवन में भर सकता है खुशी, ये कारण करते हैं प्रभावित

Sun, 14 Oct 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी यानी हेपीनेस, जिसपर दुनियाभर में रिसर्च चल रही है। चाहे किसी के पास जीवन में कितना भी कुछ हो लेकिन अगर बात खुशी पर आती है तो ऐसे लोग भी दुखी पाए जाते हैं। ऐसे में लोगों के दिमाग में एक सवाल हमेशा आता है, कि आखिर वो कौन से कारण हैं जो खुशी को खत्म कर देते हैं। 
विज्ञापन

क्या है खुशी?

2 of 7
हर किसी के लिए खुशी के मायने अलग अलग होते हैं। किसी के लिए दूसरों को खुश करना खुशी है तो किसी के लिए खुद खुश रहना खुशी है। साथ ही जीवन में आने वाली विभिन्न परिस्थितियां भी इसे प्रभावित करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कारण खुशी को करते हैं प्रभावित

3 of 7
खुशी पर हुए शोधों से पता चलता है कि ये लोगों के जींस पर निर्भर करती है। इसके अलावा वो मुख्य कारण जो खुशी को प्रभावित करते हैं उनमें से एक है किसी और से अपनी तुलना करना। हर किसी में कोई न कोई हुनर होता है। जरूरी नहीं कि दूसरे व्यक्ति के पास जो हुनर है वो आपके पास भी हो। ठीक वैसे ही जैसे आपके पास जो हुनर है वह किसी और के पास नहीं होता।

खुशी का पिरामिड

4 of 7
दुनिया में खुशी पर बहुत सी बातें कही जाती हैं। एक मशहूर सायकोलॉजिस्ट अब्राहम मैजलो के 'मैजलोज हेरारकी ऑफ नीड्स' से आप खुशी की रेसिपी जान सकते हैं। उनके मुताबिक खुशी का क्रम होता है- आप अपने जीवन में कितने संतुष्ट हैं + आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कितना अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीबी दोस्त न होना और नाराजगी बनाए रखना

5 of 7
खुशी को प्रभावित करने वाला एक अन्य कारण होता है किसी करीबी दोस्त का न होना। जिससे सभी दुख बांटे जा सकें। यह व्यक्ति के व्यवहार पर भी निर्भर करती है। इसके अलावा एक और कारण है नाराजगी या दुख का उपाय ढूंढने की बजाए उसे ऐसे ही बनाए रखना।
विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

6 of 7
खुशी को प्रभावित करने वाला एक कारण घर परिवार में परेशानी का होना भी है। जैसे किसी से अच्छे रिश्ते न होना। या फिर परिवार में मूलभूत जरूरतों की पूर्ति न होना। कई बार जीवन में किसी उद्देश्य का होना भी खुशी का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन

7 मिनट का ये काम है समस्या का हल

7 of 7
खुश रहने के लिए 7 मिनट का व्यायाम कारगर सिद्ध हुआ है। इससे न केवल व्यक्ति खुश रहता है बल्कि उसकी खुशी का स्तर भी बढ़ता जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next