फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 14 लोग घायल

Fri, 17 Sep 2021 05:53 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में गिरा फ्लाईओवर... - फोटो : ani
विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ। हादसे में कुल 14  लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी भी नहीं मिली है।
विज्ञापन


इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि हादसे में नौ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें