फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: 240 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री नकवी ने किया स्वागत

Mon, 28 Feb 2022 07:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अभी तक छह उड़ानों के जरिए करीब 1400 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से लाया जा चुका है। इनमें से चार विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से और दो उड़ानें हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से आई हैं। 
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार युद्ध स्तर पर कोशिशें कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को एयर इंडिया का एक विशेष विमान 240 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के विमान के आइजीआइ एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सभी यात्रियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


इससे पहले भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की थी। इसके तहत एयर इंडिया का विमान एआई 1940 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली लौटा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को हंगरी के जरिए भारत लाया जा रहा है। यह विमान भी हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा। इस विमान में 240 छात्र सवार थे।

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अभी तक छह उड़ानों के जरिए करीब 1400 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से लाया जा चुका है। इनमें से चार विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से और दो उड़ानें हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से आई हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के साथ सीमा साझा करने वाले चार देशों में विशेष दूत तैनात करने का फैसला किया गया है। निकासी प्रक्रिया की निगरानी और बेहतर समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे। वहीं, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य, हरदीप पुरी हंगरी और वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। सिंधिया मोलडोवा में भी निकासी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मोलडोवा के रास्ते एक नया रास्ता तैयार किया गया है। यहां से रोमानिया के जरिए निकलने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें