फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Cancel: सियासी बयानों के दौर शुरू, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार पेपर लीक...; मालवीय ने रखा BJP का पक्ष

Wed, 19 Jun 2024 11:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने और इसकी सीबीआई जांच कराने के मामले में राजनीतिक बयानों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा की तरफ से अमित मालवीय ने कहा कि सरकार ने तत्परता दिखाते हुए परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने के फैसले पर आक्रामक अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा, पहले मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई परीक्षा- NEET को लेकर विवाद हुआ और अब यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने का एलान किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गड़बड़ी की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द करने के मामले में कहा कि सरकार को अब गंभीरता दिखाते हुए शिक्षा और परीक्षा के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के बयान पर भाजपा ने पलटवार भी किया है। 
विज्ञापन




11 लाख परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीकरण
यूजीसी-नेट परीक्षा के माध्यम से भारतीय छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति का रास्ता साफ होता है। देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता का निर्धारण करने वाली इस परीक्षा में हर साल लाखों परीक्षार्थी शामिल होते हैं। एनटीए के मुताबिक जून, 2024 का नेट परंपरा से हटकर आयोजित हुआ। इस बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) एक ही दिन यानी 18 जून को 'पेन और पेपर मोड' में आयोजित की गई। इस साल 11 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख ने दिया बयान

कांग्रेस की प्रतिक्रिया आने के बाद भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भारत सरकार यूजीसी नेट में गड़बड़ी की आशंका को दूर करने के लिए 18 जून की परीक्षा रद्द करने का फैसला सक्रियता से लिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की रिपोर्ट मिलने के बाद एग्जाम रद्द करने का फैसला लिया गया है और सीबीआई जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नीट-यूजी विवाद मामले में भी बिहार सरकार की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

खरगे की पीएम मोदी से अपील, बिहार, गुजरात और हरियाणा में शिक्षा माफिया की गिरफ्तारी पर भी बोले


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें