फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की सड़क से हटाया गया 'टायर किलर्स', पुलिस ने दिए हटाने के आदेश

Wed, 04 Apr 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

पुणे की अमनोरा सिटी पर लगे टायर किलर स्पीड ब्रेकर को हटा दिया गया है। पुणे की यातायात पुलिस ने टायर किलर हटाने के लिए टाउनशिप को नोटिस भेजा था। इसमें पुलिस ने लिखा था कि यह चालक की जान को खतरे में डाल सकते हैं और इससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। बता दें कि गलत साइड से ड्राविंग करने वालों पर लगाम कसने के लिए बीते दिनों सड़कों पर टायर किलर्स लगाए गये थे।

विज्ञापन


टायर किलर को टाउनशिप द्वारा गलत साइड ड्राइविंग पर रोक लगाने के लिए लगाया गया था। यह लोहे के बने होते हैं। अगर कोई सही साइड ड्राइविंग करता है तो यह स्पीड ब्रेकर का काम करते हैं। वहीं अगर कोई गलत साइड ड्राइविंग करता है तो उसकी गाड़ी के टायर पंचर हो जाते हैं। लेकिन पुणे की यातायात पुलिस के अनुसार टायर किलर ड्राइवर की जिंदगी को खतरे में डाल सकते हैं। 

पुणे की यातायात पुलिस ने नोटिस में यह भी कहा है कि इस प्रणाली को बिना अनुमति लगाया गया था। यह यातायात पालन कराने की बजाय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते थे क्योंकि इन्होंने सार्वजनिक सड़क की सुरक्षा को कम कर दिया था। टायर किलर को बीते महीने ही लगाया गया था जिसकी लागत 1.75 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन


वहीं टाउनशिप के डेवलेपर का कहना है कि नोटिस आश्चर्यजनक रूप में उनके पास आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह टायर किलर निकालने के लिए कहा गया है और वह इस आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें