टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आशीष कपूर को बीसीसीआई की तीन सदस्यों की जूनियर सेलेक्शन कमेटी में वेंकटेश प्रसाद की जगह नियुक्त किया गया है। आशीष कपूर 2016 में चुनी गई पांच सदस्यीय कमेटी का हिस्सा थे, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें बाद में कमेटी से बाहर कर दिया था क्योंकि लोढ़ा समिति की गाइड लाइंस के तहत इस कमेटी में सदस्यों की संख्या घटाकर तीन करनी थी।
बता दें कि वेंकटेश प्रसाद के इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आशीष कपूर ही उनकी जगह आएंगे। अब जूनियर सेलेक्शन कमेटी में उनके अलावा ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख मौजूद हैं। पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज आशीष कपूर ने भारत के लिए चार टेस्ट और 17 वन-डे मैच खेले हैं। वह 1996 वर्ल्ड कप में
टीम इंडिया का हिस्सा भी थे। उन्होंने 128 फर्स्ट क्लास और 93 ए कैटेगरी के मैच भी खेले हैं।
बता दें कि बीसीसीआई अधिकारियों से कहा-सुनी के बाद वेंकटेश प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम का चयन प्रसाद ने ही किया था। फिलहाल
आईपीएल में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने बॉलिंग मेंटर के रूप में नियुक्त किया है।