फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: राजकोट में आभूषण बनाने वाली फैक्टरी में चोरी के संदेह में दो कारीगरों की पीट-पीटकर हत्या, नौ लोग गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्तियों पर कारखाने में चांदी चोरी करने का संदेह था। उन्हें कारखाने के कार्यालय ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उन्हें प्लास्टिक के पाइप और डंडों से पीटा। बाद में, दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट शहर में चांदी के आभूषण बनाने वाली एक इकाई में चोरी के संदेह में पश्चिम बंगाल के दो कारीगरों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को इस अपराध के सिलसिले में फैक्टरी के मालिक और आठ अन्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही उम्मीद जताई कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

थोराला पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित राहुल शेख और सुमन शेख राजकोट में चांदी के आभूषण बनाने वाली इकाई एमबीएस ऑर्नामेंट्स में काम करते थे। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक सागर सावलिया, उसके प्रबंधकों, सुरक्षा गार्डों, श्रमिकों के ठेकेदारों और कुछ अन्य लोगों को हत्या, अपहरण और बंधक बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

बता दें, घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुई। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, दोनों व्यक्तियों पर कारखाने में चांदी चोरी करने का संदेह था और उन्हें कारखाने के कार्यालय ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उन्हें प्लास्टिक के पाइप और डंडों से पीटा।

पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जब उनमें से कुछ लोगों ने सुबह जाकर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की। 

पुलिस के अनुसार, राहुल को कथित तौर पर अपने जूते में छिपाकर 100 ग्राम चांदी चुराते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड पीड़ित को प्रबंधक के पास ले गया, जिसने कारखाने में श्रमिकों की आपूर्ति करने वाले दो श्रम ठेकेदारों को बुलाया और उनसे तीन किलोग्राम चांदी बरामद करने को कहा।

आरोपियों ने राहुल की पिटाई की, जिसने कथित तौर पर सुमन को चांदी देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद दूसरे पीड़ित का अपहरण कर लिया गया और उसे फैक्ट्री में लाया गया, जहां उसे भी बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह जब गार्ड पहुंचा तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें