फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra News : ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले, चंद्रपुर में हुआ हादसा

Fri, 20 May 2022 12:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंद्रपुर

सार

मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 
विज्ञापन
चंद्रपुर-मुल रोड पर सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। चंद्रपुर-मूल रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। 

मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी से लदा था। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मूल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा कि चंद्रपुर शहर के अजयपुर के पास डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आग लग गई जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया। शवों की शिनाख्ती के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें