फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मध्य प्रदेश के चड्ढी-बनियान गैंग ने कर्नाटक में मचाया आतंक, पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दो घायल

Wed, 10 Jul 2024 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सोमवार की सुबह चड्ढी-बनियान गैंग के सदस्यों ने कोटेकानी क्षेत्र में एक घर में तोड़फोड़ भी की। घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती को डराने-धमकाने के साथ उनके पास से सोने के गहने और नकद लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का चड्ढी-बनियान गैंग कर्नाटक में आतंक मचा रहा है। इस गैंग ने मंगलूरू के मुल्की में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंगलवार को हासन के सक्लेश्पुर में चड्ढी बनियान गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें सक्लेश्पुर से मुल्की लाया गया, जहां से ये चारों फरार हो गए। मुल्की में नकद और ज्वेलरी लूटने के बाद ये चारों बंगलूरू की तरफ भाग गए। लूटपात में उन्होंने एक बुजुर्ग दंपती को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद मंगलूरू पुलिस ने उन्हें पांच घंटे के भीतर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, अपराधी भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की टीम ने अपराधियों पर गोली चला दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली भी लगी। उसे सरकारी वेनलॉक अस्पताल के पुलिस वॉर्ड में रखा गया है।

सोमवार की सुबह चड्ढी-बनियान गैंग के सदस्यों ने कोटेकानी क्षेत्र में एक घर में तोड़फोड़ भी की। घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती को डराने-धमकाने के साथ उनके पास से सोने के गहने और नकद लेकर भाग निकले। उन्होंने कुल 15 लाख रुपये की लूटपाट की। इसके अलावा एक कार भी अपने साथ ले गए थे। चड्ढी-बनियान गैंग के ये सभी अपराधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें