फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: बम धमाके में बुजुर्ग की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, कन्नूर में खाली पड़ी संपत्ति से बरामद किए दो बम

Sat, 22 Jun 2024 05:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

मृतक की पहचान वेलायुधन के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को बम एक निर्जन संपत्ति के पास मिला। दरअसल, व्यक्ति उस क्षेत्र में नारियल इकट्ठा करने गया था।
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कन्नूर जिले में एक बम विस्फोट में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के एक दिन बाद इलाके में दो और बम पाए गए। इलाके में तलाशी के दौरान पुलिस ने कुथुपरम्बा में अंबिलाड रोड पर एक संपत्ति से दो स्टील बम बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस तरह के और कितने बम यहां रखे गए हैं, इसकी जांच जारी है। 
विज्ञापन


दरअसल, 18 जून को थालास्सेरी के पास एक बम विस्फोट में 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद इसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई(एम) पर निशाना साध रहे हैं। राज्य में विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों और बम बनाने की गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

मृतक की पहचान वेलायुधन के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को बम एक निर्जन संपत्ति के पास मिला। दरअसल, व्यक्ति उस क्षेत्र में नारियल इकट्ठा करने गया था। वह बम को उठाकर उसे खोलने की कोशिश कर रहा था, तभी बम विस्फोट हुआ और उसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राज्य विधानसभा में स्वीकार किया था कि उत्तरी जिले के कुछ इलाकों में बार-बार बम विस्फोट की घटनाएं हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस वहां जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें