फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफाल में BSF कैंप के बाहर आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान शहीद

Wed, 09 May 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

 पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शिविर के पास हुए विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए। इस विस्फोट में दो नागरिक भी घायल हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दीमापुर-इंफाल हाइवे पर कोइरेंगी सेक्टर मुख्यालय के गेट के बाहर उक्त विस्फोट दोपहर दो बजे हुआ। कांस्टेबल रैंक के दो जवान इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में दोनों जवान शहीद हो गए। सूत्रों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों ने वहां विस्फोटक छिपा रखा था। पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें