फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमेरिकी यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में दो की मौत, पंकज को यूपी BJP की कमान; INDvSA तीसरे T20 पर संकट!

Sun, 14 Dec 2025 06:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरों की खास पेशकश में आज की अहम सुर्खियां इस प्रकार हैं। अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं सीरिया में तीन अमेरिकी नागरिकों की मौत पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए हैं और उन्होंने आईएसआईएस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। यूपी की राजनीति की बात करें तो भाजपा के पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है और जहरीली हवा का गंभीर असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है और लोगों की उम्र कम हो रही है। वहीं बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक ही पाए गए हैं। खेल जगत की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

अमेरिका में गोलीबारी की घटना - फोटो : एएनआई
US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी; ब्राउन यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां, दो की मौत और कई घायल

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। जांच अधिकारियों ने अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई लोगों को गोली मारी गई। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में हुए एक हमले के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका इसका जवाब देगा। इस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है। अमेरिका का आरोप है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस/आईएसआईएस) का हाथ है। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद बधाई देते उप मुख्यमंत्री
UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; निर्विरोध निर्वाचन तय... आज घोषणा

महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी में भाजपा के अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में चौधरी ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। पढ़ें पूरी खबर....

Delhi Air Pollution - फोटो : ANI
Air Pollution Delhi: राजधानी में सांसों का आपातकाल, जहरीली हवा में घुट रहा दिल्ली का दम; उम्र हो रही है कम

आसमान में जहरीली धुंध की मोटी परत से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर आपातकाल की स्थिति रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को साल के सबसे खराब स्तर 446 अंक पर पहुंच गया। गाजियाबाद समेत एनसीआर के शहरों में भी एक्यूआई 400 के पार रहा। सांस लेने में हो रही दुश्वारी के बीच लोग मास्क पहने नजर आए। पढ़ें पूरी खबर....


 

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज - फोटो : अमर उजाला
Congress Rally: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली आज, 'वोट चोरी' पर होगा प्रहार; कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचे

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली होने वाली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर....

पश्चिम बंगाल में SIR फॉर्म बांटते बीएलओ - फोटो : ANI
Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। चुनाव आयोग की शुरुआती जांच में 1.67 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम और उम्र से जुड़े रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। 13.5 लाख मतदाताओं के मामले में पिता और माता का नाम एक ही दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, आज के लिए मौसम विभाग ने जताया यह अनुमान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट मैच पर बारिश का साया है। रविवार शाम को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच होना है। इस दौरान बूंदाबांदी की आशंका है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर....
 

बांग्लादेश चुनाव आयोग ने की सुरक्षा की मांग - फोटो : ANI
बांग्लादेश में बढ़ी हिंसा: उम्मीदवार पर गोलीबारी, चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

बांग्लादेश में एक बार फिर बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग ने अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। चुनाव आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र लिखकर मुख्य चुनाव आयुक्त, अन्य आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में चीनी छात्र - फोटो : फ्रीपिक

Indian Students: यूएस व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र, आवेदनों में 40 गुना की तेजी आई

अमेरिका की ओर से छात्र वीजा में कमी और कनाडा से भारत के टकराव के बीच भारत और पड़ोसी देशों के छात्र अब दुबई को अपना ठिकाना बना रहे हैं। हालिया जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पड़ोसी देशों से दुबई जाने वाले छात्रों की संख्या में 40 गुना की तेजी आई है। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन

आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
'धुरंधर' और 'किस किसको प्यार करूं 2' में काम करने पर बोलीं आयशा खान, 'जिस चीज के लिए मेहनत की थी, वह...'

आयशा खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार अपनी जगह बना रही हैं। 2025 उनके लिए काफी अच्छा रहा है। आयशा सबसे पहले बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर सुर्खियों में आई थीं। तब से उन्होंने टेलीविजन, रीजनल सिनेमा, रियलिटी शो और म्यूजिक वीडियो में अपने काम का दायरा बढ़ाया है। 'धुरंधर' और 'किस किसको प्यार करूं 2' (KKPK2) में अपनी हालिया अपीयरेंस के साथ, उन्होंने मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें