फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही; टैरिफ पर ट्रंप की नई धमकी; सत्यपाल मलिक का निधन; सुर्खियां

Tue, 05 Aug 2025 08:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी के इस सैलाब में कई गांव के गांव प्रभावित हुए हैं। पानी अपनी ओर आता देख लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी हैं। हादसे के बाद तबाही के कई वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आपदा कितनी बड़ी और विकराल है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर भारत को धमकी दी है। भारत-रूस संबंधों को लेकर भड़के ट्रंप ने कहा कि भारत अब अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा। भारत पर अगले 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाए जाएंगे। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत सबसे अधिक टैरिफ वाला देश है। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया, जो सात अगस्त से लागू होना है। एक तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के सर्वाधिक चर्चित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज इस दुनिया से चले गए। मलिक पिछले कुछ वर्षों से चर्चा और विवादों में इसलिए रहे, क्योंकि कभी मोदी सरकार के वह इतने भरोसेमंद थे कि उन्हें न सिर्फ बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया, बल्कि जनसंघ के जमाने से भाजपा का प्रमुख राजनीतिक वैचारिक एजेंडा रहे जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने में मलिक ही वाहक बने। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही

2 of 11
उत्तरकाशी में बाढ़ से तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

त्तरकाशी के धराली गांव मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई। बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी

3 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर भारत को धमकी दी है। भारत-रूस संबंधों को लेकर भड़के ट्रंप ने कहा कि भारत अब अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा। भारत पर अगले 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाए जाएंगे। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत सबसे अधिक टैरिफ वाला देश है। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया, जो सात अगस्त से लागू होना है। पढ़ें पूरी खबर..

प्रिया सचदेव कपूर के दफ्तर ने रिपोर्ट साझा कर बताया मौत का कारण

4 of 11
संजय कपूर - फोटो : एक्स

एक ओर दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां की ओर से ब्रिटिश अधिकारियों से अपने बेटे की मौत की जांच करने की अपील की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर, इस बारे में उनकी पत्नी ने खुलासा किया गया है। उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के कार्यालय की ओर से संजय कपूर की कोरोनर की रिपोर्ट साझा कर बताया है कि उनकी मौत ब्रिटिश अधिकारियों के अनुसार प्राकृतिक कारणों से हुई है। हालांकि रानी कपूर ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, पैतृक गांव में बड़े बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

5 of 11
पंचतत्व में हुए विलीन हुए शीबू सोरेन - फोटो : x handle

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके बड़े पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पूर्व गुरुजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आकाश में तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें सलामी दी गई। नेमरा नदी के तट पर स्थित शवदाह स्थल पर हजारों की संख्या में लोग और समर्थक उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

गोवा विधानसभा में ST को मिलेगा आरक्षण, लोकसभा में बिल पास

6 of 11
लोकसभा में अमित शाह - फोटो : sansad

लोकसभा ने मंगलवार को गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को आरक्षण देने वाला बिल पास कर दिया। इस दौरान विपक्ष बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध करता रहा। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गोवा राज्य की विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2025 को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया। हंगामे के बीच यह बिल ध्वनिमत से पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

फिल्म 'खालिद का शिवाजी' को बैन करने की मांग

7 of 11
खालिद का शिवाजी - फोटो : एक्स
मुंबई में एक स्थानीय हिन्दू संगठन ने महाराष्ट्र की आने वाली मराठी फिल्म 'खालिद का शिवाजी' पर आपत्ति जताते हुए इसे सेंसर बोर्ड के पास बैन करने की मांग की है। ये फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी टैरिफ के एलान के बाद महंगाई के अनुमानों पर रहेगी नजर

8 of 11
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : PTI

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। लगातार तीन बार 100 आधार अंकों की कटौती के बाद ब्याज दरों में ठहराव की उम्मीद है। मल्होत्रा सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के प्रस्ताव की घोषणा करेंगे। मल्होत्रा की अध्यक्षता वाले छह सदस्यीय पैनल ने सोमवार को मौद्रिक नीति पर तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से बीमार थे

9 of 11
satyapal malik - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सहयोगी कंवर सिंह राणा ने निधन की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...

बीसीसीआई ले सकता है कड़ा फैसला; रिपोर्ट में खुलासा

10 of 11
गंभीर-अगरकर - फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों की मनमर्जी पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है। मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम में स्टार कल्चर के खिलाफ रहे हैं और इसी कड़ी में अब बोर्ड कड़ा फैसला करने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अब ऐसा नियम बनाने जा रहा है जिसमें खिलाड़ी अपनी मर्जी से मैच नहीं चुन सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन

अब तेज प्रताप यादव का नया दांव; बिहार चुनाव के लिए VVIP के साथ गठबंधन

11 of 11
तेज प्रताप यादव ने वीवीआईपी पार्टी के साथ किया गठबंधन। - फोटो : सोशल मीडिया।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आज बड़ा एलान किया है। उन्होंने विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) पार्टी के साथ टीम तेज प्रताप का गठबंधन कर लिया। मंगलवार दोपहर पटना के एक होटल में उन्होंने प्रेस वार्ता की। कहा कि आज कई पार्टियां हमारे साथ जुड़ रहीं हैं। काफी चुनौती है, हम किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। एक जनप्रतिनिधि को धरातल से जुड़कर जनता के सुख दुख में साथ होकर दायित्व निभाना चाहिए वैसे ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें