फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल, मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू, एक क्लिक में पढ़ें सभी अहम खबरें

Tue, 31 May 2022 02:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा। दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल। कश्मीर में  आतंकियों की कायराना हरकत, हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर की हत्या। पीएम मोदी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। एलन मस्क की नई गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा। मनोरंजन में बॉक्स ऑफिस पर होगी बॉलीवुड-साउथ की भिड़ंत? देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा शुरू 
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official
हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे
हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 11 जुलाई 2020 को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की
कश्मीर में फिर आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुलगाम में एक शिक्षिका पर आतंकियों ने हमला किया है। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उसने दम तोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की। 10 करोड़ किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये बटन दबाकर जारी किए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात भी की।  पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...

एलन मस्क-नताशा बैसेट। - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की नई गर्लफ्रैंड
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क सिर्फ दौलत के मामले में या फिर सबसे ज्यादा वेतन पाने के मामले में ही आगे नहीं हैं। उनकी प्रेम कहानियों के चर्चे भी खूब सुर्खियां बनते हैं। अब मस्क अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन और प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन-प्रभास को टक्कर देंगे सलमान?
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। 'पुष्पा: द राइज' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के बाद से ही साउथ फिल्मों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यही कारण है कि 'पुष्पा 2' के निर्माता फिल्म के सीक्वल को और बेहतर करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें