प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो जा रहे हैं। वहीं ज्ञानवापी मामले पर सियासी वार जारी है। महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं में वार-पलटवार का दौर थमने का नहीं ले रहा। पुणे की रैली में राज ठाकरे ने उद्धव को खुली चुनौती दे डाली। वहीं आईपीएल में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद और पंजाब की टीम जब एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगी तो वह अपने-अपने सफर का अंत जीत से करना चाहेंगी। मनोरंजन जगत की बात करें तो गूगल ने रविवार को गामा पहलवान का डूडल बनाकर हिंदुस्तान के इस नामी पहलवान का जिक्र एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में हरा कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
क्वाड शिखर सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो जा रहे हैं। यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर इस यात्रा का उद्देश्य बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि वे जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के निमंत्रण पर क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान जा रहे हैं।
यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को पुणे में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जब मैंने अपने कार्यकर्ताओं को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए कहा तो राणा दंपती ने कहा कि वे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं क्या मातोश्री एक मस्जिद है? जो उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका गया। ठाकरे ने कहा, उसके बाद राणा दंपती और शिव सैनिकों के बीच क्या हुआ सभी जानते हैं।
राज ठाकरे का पूरा भाषण यहां पढिए...
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के एक महीने के भीतर ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सांसद व पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में जल्द ही शामिल हो सकते हैं। हाल ही में भाजपा सांसद ने राज्य नेतृत्व पर आरोप लगाया था कि संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है।
यहां और जानें अर्जुन सिंह के बारे में...
ज्ञानवापी परिसर
- फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने कहा कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं है। इस तरह के मुद्दे 2024 के लोकसभा चुनाव में ध्रुवीकरण करने के लिए उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप इतिहास का अवलोकन करेंगे तो पाएंगे कि वहां कोई शिवलिंग नहीं था। ये सब लोगों को भावनात्मक रूप से बरगलाने के लिए किया जा रहा है जिससे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ध्रुवीकरण का लाभ लिया जा सके।
सपा सांसद ने और क्या कहा...यहां पढ़िए
300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
होशियारपुर में गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई।
यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की टीमें
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के 15वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों टीमों की प्ले ऑफ उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं और रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगी तो वह अपने-अपने सफर का अंत जीत से करना चाहेंगी। दोनों टीमें तब प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थीं, जब बृहस्पतिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस को हरा दिया था। य
हां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
गामा पहलवान का डूडल, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गूगल ने रविवार को गामा पहलवान का डूडल बनाकर हिंदुस्तान के इस नामी पहलवान का जिक्र एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में हरा कर दिया है। अपने पांच दशक के कुश्ती करियर में गामा पहलवान अपराजेय रहे। उनकी शोहरत दुनिया भर में फैली और कहते हैं कि मशहूर मार्शल आर्ट्स चैंपियन ब्रूस ली भी उनकी कद काठी से काफी प्रभावित रहे। गामा पहलवान का रविवार को 144वां जन्मदिन गूगल ने मनाया। इन्हीं गामा पहलवान पर एक सीरीज पांच साल पहले सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने शुरू की थी लेकिन पारिवारिक मनमुटाव के चलते ये सीरीज कई बार की कोशिशों के बावजूद आज तक शुरू नहीं हो सकी है।
यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट..