फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: लखनऊ के चैंपियन बनने की राह सबसे मुश्किल, प्लेऑफ की बाकी तीन टीमों से कोई मैच नहीं जीती है राहुल की टीम

Sun, 22 May 2022 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेऑफ में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ अब तक कोई मैच नहीं जीती है। गुजरात, राजस्थान और आरसीबी के खिलाफ लखनऊ ने कुल पांच मैच खेले हैं और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 
 
विज्ञापन
प्लेऑफ में मौजूद बाकी तीन टीमों से लखनऊ कभी नहीं जीती है - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में प्लेऑफ का शेड्यूल तय हो चुका है। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजरात और लखनऊ की टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और इसके चैंपियन बनने की राह आसान है, जबकि लखनऊ का सफर बहुत मुश्किल होने वाला है। तीसरे नंबर पर मौजूद लखनऊ को चैंपियन बनने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होंगे। साथ ही ऐसी टीमों को हराना होगा, जिनके खिलाफ अब तक राहुल की टीम कोई मैच नहीं जीती है। 
विज्ञापन


लखनऊ ने इस सीजन 14 लीग मैच खेले हैं और नौ में जीत हासिल की है, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने लीग स्टेज में जो पांच मैच गंवाए हैं उनमें से दो गुजरात के खिलाफ, दो राजस्थान के खिलाफ और एक आरसीबी के खिलाफ है। अब प्लेऑफ में लखनऊ को इन्हीं तीन टीमों का सामना करना है। इन तीन टीमों के खिलाफ लखनऊ अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। 
विज्ञापन

लखनऊ जो अब तक नहीं कर पाई अब वही करना होगा
लखनऊ को चैंपियन बनने के लिए पहले उसे आरसीबी को हराना होगा फिर राजस्थान और गुजरात को भी मात देनी होगी। गुजरात और राजस्थान के खिलाफ लखनऊ का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। इस टीम ने गुजरात और राजस्थान के खिलाफ दोनों मैच गंवाए हैं। वहीं, आरसीबी के खिलाफ इस सीजन एक मैच खेला था और उसमें भी 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 

चैंपियन बनने के लिए लखनऊ को कुछ ऐसा करना होगा, जो उसने अब तक नहीं किया। लखनऊ को आरसीबी, राजस्थान और गुजरात की टीमों को हराना होगा, जबकि यह टीम अब तक ऐसा नहीं कर पाई है। हालांकि, लखनऊ के लिए राहत की बात यह है कि इस सीजन यह टीम दो बार लगातार तीन या उससे ज्यादा मैच जीत चुकी है। 

प्लेऑफ का शेड्यूल
पहला क्वालीफायर-
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 24 मई, ईडन गार्डन्स कोलकाता
एलिमिनेटर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, 25 मई, ईडन गार्डन्स कोलकाता
दूसरा क्वालीफायर- एलिमिनेटर की विजेता बनाम पहले क्वालीफायर की विजित, 27 मई, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
फाइनल- पहले क्वालीफायर की विजेता बनाम दूसरे क्वालीफायर की विजेता, 29 मई, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें