फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले पर SC पर टिकीं निगाहें तो मस्क का ट्विटर के सीईओ को अल्टीमेटम, यहां पढ़ें हर अपडेट

Tue, 17 May 2022 03:36 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
ज्ञानवापी मामले में आज सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं। अंजुमन मस्जिद कमेटी के बाद अब हिंदू सेना भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं आजम खान की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई पूरी कर ली है। अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को अल्टीमेटम दे दिया। तो शेयर बाजार में एलआईसी का आईपीओ लिस्ट होने के कुछ ही मिनटों में कंपनी के निवेशकों की संपत्ति में 42,500 करोड़ रुपये कमी आई। मनोरंजन जगत की बात करें तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान एक कन्नड़ अभिनेत्री की मौत हो गई। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन


 
Trending Videos

ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की अदालत की पुष्टि के बाद विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने न्यायालय में आवेदन देकर बताया है कि अभी सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है इसलिए रिपोर्ट पेश करने के लिए उन्हें दो दिन का और समय दिया जाए। इस मामले में अब सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने दो दिन मोहलत देने को लेकर शाम चार बजे तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन मस्जिद कमेटी द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई होनी है। इस बीच हिंदू सेना ने भी इस मामले में उसे पक्षकार (intervener)  बनाने के लिए याचिका दायर कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा - फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay
अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को अल्टीमेटम दे दिया। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को दी चेतावनी में मस्क ने कहा कि मेरा अधिग्रहण प्रस्ताव नियामक एजेंसी को कंपनी द्वारा की गई फाइलिंग की सटीकता पर आधारित है। यदि ट्विटर के सीईओ सिर्फ पांच फीसदी स्पैम अकाउंट्स (फर्जी अकाउंट) होने का सबूत देना होगा। इसके बगैर वह डील पर आगे नहीं बढ़ेंगे। यहां पढ़ें मस्क ने और क्या कहा...

आजम खां - फोटो : फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है। शीर्ष अदालत ने आजम खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

LIC IPO - फोटो : Amar Ujala
एलआईसी आईपीओ चार मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और नौ मई तक इसे पॉलिसी धारकों, खुदरा और अन्य निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। लेकिन ग्रे-मार्केट में गिरती शेयरों की वैल्यू को लेकर पहले से इसके डिस्काउंट पर लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा था। हुआ भी ऐसा ही, मंगलवार को कंपनी के शेयर आठ फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बीएसई-एनएसई पर लिस्ट हुए। इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

महेश तीक्षणा, भानुका राजपक्षे और वनिंदु हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में इस साल श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपने दम पर अपनी-अपनी टीमों को कई  मैच जिताए हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा, पंजाब किंग्स के भानुका राजपक्षे, चेन्नई सुपर किंग्स के महेश तीक्षणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन

चेतना - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है। कथित तौर पर सोमवार को अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें