ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की अदालत की पुष्टि के बाद विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने न्यायालय में आवेदन देकर बताया है कि अभी सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है इसलिए रिपोर्ट पेश करने के लिए उन्हें दो दिन का और समय दिया जाए। इस मामले में अब सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने दो दिन मोहलत देने को लेकर शाम चार बजे तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।।
यहां पढ़ें पूरी जानकारी...
बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन मस्जिद कमेटी द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई होनी है। इस बीच हिंदू सेना ने भी इस मामले में उसे पक्षकार (intervener) बनाने के लिए याचिका दायर कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा
- फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay
अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की खरीदी को लेकर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मंगलवार को अल्टीमेटम दे दिया। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को दी चेतावनी में मस्क ने कहा कि मेरा अधिग्रहण प्रस्ताव नियामक एजेंसी को कंपनी द्वारा की गई फाइलिंग की सटीकता पर आधारित है। यदि ट्विटर के सीईओ सिर्फ पांच फीसदी स्पैम अकाउंट्स (फर्जी अकाउंट) होने का सबूत देना होगा। इसके बगैर वह डील पर आगे नहीं बढ़ेंगे।
यहां पढ़ें मस्क ने और क्या कहा...
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है। शीर्ष अदालत ने आजम खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एलआईसी आईपीओ चार मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और नौ मई तक इसे पॉलिसी धारकों, खुदरा और अन्य निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। लेकिन ग्रे-मार्केट में गिरती शेयरों की वैल्यू को लेकर पहले से इसके डिस्काउंट पर लिस्ट होने का अनुमान जताया जा रहा था। हुआ भी ऐसा ही, मंगलवार को कंपनी के शेयर आठ फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बीएसई-एनएसई पर लिस्ट हुए। इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।
यहां पढ़ें हर अपडेट...
महेश तीक्षणा, भानुका राजपक्षे और वनिंदु हसरंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में इस साल श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपने दम पर अपनी-अपनी टीमों को कई मैच जिताए हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा, पंजाब किंग्स के भानुका राजपक्षे, चेन्नई सुपर किंग्स के महेश तीक्षणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है। कथित तौर पर सोमवार को अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और उनका निधन हो गया।
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...