देर रात वोटिंग के बाद इमरान सरकार गिरी
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान की सियासत में देर रात काफी उठापटक हुई और इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए। संयुक्त विपक्ष ने नए प्रधानमंत्री के चेहरे पर अपनी मुहर लगा दी है। विपक्ष ने पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ को अपना नेता चुना है।
यहां पढ़ें पाकिस्तान में सियासी संकट से जुड़े रह अपडेट...
मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार
- फोटो : Amar Ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। ये बात सच नहीं है।
यहां पढ़िए बसपा सुप्रीमो ने और क्या-क्या कहा...
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मीडिया के एक वर्ग में उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक में बिटकॉइन हैकिंग मामले की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो(FBI) की एक टीम भारत आई है।
यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला...
राम नगरी अयोध्या जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रही है। सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
यहां तस्वीरों में देखिए राम नगरी का हाल...
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : अमर उजाला
कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम की आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो पहले दिल्ली की अगुआई कर चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दोनों की शादी पर अब तक कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं, जिसमें मेहमानों से लेकर वेडिंग के वेन्यू तक की बात की गई है।
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...