पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पानी को जमा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे तक गिर गया है। ऊंची चोटियों पर झरने जम गए हैं। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में भी पारा पांच डिग्री तक दर्ज किया गया है। आईएमडी ने अगले दो दिन पंजाब और हरियाणा समेत 11 राज्यों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ, किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। टिकरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ शनिवार को यहां कंटेनर मंगवा लिए गए हैं। यहां पर आरएएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस के लिए तंबुओं को लगाने का काम जारी है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
कश्मीर घाटी में झरने जमे, हरियाणा समेत 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पानी को जमा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे तक गिर गया है। ऊंची चोटियों पर झरने जम गए हैं। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में भी पारा पांच डिग्री तक दर्ज किया गया है। आईएमडी ने अगले दो दिन पंजाब और हरियाणा समेत 11 राज्यों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज हरियाणा-पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। टिकरी बाॅर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम कर रही है। बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ साथ शनिवार को यहां कंटेनर मंगवा लिए गए हैं। यहां पर आरएएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। बॉर्डर पर पुलिस के लिए तंबुओं को लगाने का काम जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में आज से छाएगा कोहरा, इन जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार और सोमवार को तराई व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिन के पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट से ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। धूप की तपिश भी गायब दिखी। पढ़ें पूरी खबर...
जय शाह के बाद देवजीत सैकिया संभालेंगे बीसीसीआई की जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। वह जय शाह की जगह बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे। बता दें कि, एक दिसंबर को जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला था। पढ़ें पूरी खबर...
फिल्ममेकर सुभाष घई अस्पताल में भर्ती; बोलने में तकलीफ
मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बोलने में कठिनाई और याददाश्त खोने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, निर्माता के करीबी सूत्र ने एएनआई को बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था और वह अब ठीक हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पेरिस में ट्रंप का भव्य स्वागत, मैक्रों-जेलेंस्की से मुलाकात
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ उनकी मुलाकात से ऐसा लगता है जैसे दुनिया इस समय थोड़ी बेचैन हो रही है। ट्रंप ने कहा कि हम इसके बारे में बात करेंगे। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर ट्रंप फ्रांस पहुंचे, जहां मैक्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
Notre Dame Cathedral: पेरिस के आर्कबिशप की दस्तक, ऐतिहासिक चर्च फिर से खुला
नोट्रे डेम कैथेड्रल को आज फिर से जनता के लिए खोला गया। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के बहाली और पुनर्निर्माण के बाद आधिकारिक उद्घाटन से पहले, इस ऐतिहासिक स्थल की झलक पेश की गई। 900 साल पुरानी इस इमारत के पुनर्निर्माण में हजारों वास्तुकारों और कारीगरों ने काम किया। नोट्रे डेम के उद्घाटन में कई देशों के प्रमुख और प्रमुख गणमान्य लोग शामिल होंगे, जिनमें नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूके के प्रिंस विलियम आदि भी शामिल हैं। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नोट्रे डेम कैथेड्रल को बचाने, मदद करने और पुनर्निर्माण करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: 'न्यूनतम सजा उम्रकैद.. सेहत-आयु के आधार पर छूट असंभव'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भले ही हत्या के इरादे के अलावा अन्य तत्व भी साबित हो जाएं, लेकिन घातक कार्यों के परिणाम का पहले से पता होना ही आरोपी व्यक्ति को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि जब न्यूनतम सजा ही आजीवन कारावास हो तो समानता, उदारता, वृद्धावस्था और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के आधार पर सजा में कमी की मांग नहीं की जा सकती। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs AUS: भारत पर मंडराया एडिलेड में हार का खतरा
भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में फ्लॉप साबित हुई और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने समर्पण जारी रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल की थी। पढ़ें पूरी खबर...
Tamil Nadu: कलैगनर कैविनाई थिट्टम योजना लाई स्टालिन सरकार
तमिलनाडु के एमएसएमई मंत्री टीएम अनबरसन ने शनिवार को कहा कि कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए 'कलैगनर कैविनाई थिट्टम' नामक योजना राज्य में लागू की जाएगी। अनबरस ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र को अवगत कराया है कि राज्य सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना को उसके वर्तमान स्वरूप में लागू नहीं करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार, सपा ने छोड़ा MVA का साथ, ममता भी नाराज
भाजपा का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में दरार पड़ने लगी है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी से सपा के अलग होने और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के गठबंधन के कामकाज से असंतुष्ट होने से साफ है कि गठबंधन का भविष्य सवालों में है। विपक्षी गठबंधन में सबसे ज्यादा मतभेद कांग्रेस की स्थिति को लेकर है। गठबंधन अब भाजपा को छोड़कर आपस में ही उलझता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला कृषिका: खेती से समृद्धि पर मंथन, सीएम योगी किसानों को करेंगे सम्मानित
अमर उजाला की ओर से प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने और उन्हें नई तकनीक से वाकिफ कराने के लिए नई पहल की गई है। सोमवार को आयोजित होने वाले कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम पूरी तरह से किसानों पर केंद्रित है। कायक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस मौके पर खेती में नए प्रयोग करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...