आज महाकुंभ का 26वां दिन है। श्रद्धालु आस्था के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन आम के साथ खास और राजनीतिक जगत के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। खबर है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा, नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट के साथ गोवा का भी पवेलियन देखने को मिलेगा। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, आरबीआई की मौद्रिक समिति नीति की तीन दिवसीय बैठक का फैसला शुक्रवार को आएगा। उम्मीद है कि रेपो दर में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अभी यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Faridabad : सूरजकुंड मेले का आगाज आज
नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट के साथ गोवा का भी पवेलियन देखने को मिलेगा। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
रेपो दर पर आरबीआई का फैसला आज, हो सकती है 0.25% कटौती
आरबीआई की मौद्रिक समिति नीति की तीन दिवसीय बैठक का फैसला शुक्रवार को आएगा। उम्मीद है कि रेपो दर में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अभी यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक का मुख्य ध्यान महंगाई पर है, जिसमें नरमी दिख रही है। मुख्य रूप से टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति का दबाव कम हो गया है। इसलिए, रेपो दर में कटौती की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
जब अय्यर ने कलमाड़ी से कहा, 'मैं तिहाड़ में आपके साथ एक कोठरी में नहीं रहना चाहता'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने खेल मंत्री रहने के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के साथ हुए अपने मतभेदों को बृहस्पतिवार को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2010 के राष्ट्रमंडल खेल अंततः 'राष्ट्रीय शर्म' के रूप में समाप्त हुए। कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी अपनी पुस्तक 'ए मेवरिक इन पॉलिटिक्स' के विमोचन के अवसर पर की। किताब को 'जगरनॉट' द्वारा प्रकाशित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
जैव क्रांति के लिए राज्यों में बनेंगे AI हब, केंद्र रखेगा नजर
भारत में जैव क्रांति के लिए केंद्र ने राज्यों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे लेकर पहली बार सात फरवरी को नई दिल्ली में केंद्र-राज्य कॉन्क्लेव होने जा रहा है। जैव विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक राज्य में एआई हब तैयार करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा केंद्र ने तय किया है कि योजना से जुड़े सभी कार्यों की तीन महीने में एक बार समीक्षा होनी चाहिए। जैव-परिवर्तन के लिए प्रत्येक राज्य में चार तरह की समितियों का गठन करने का प्रस्ताव है जो जैव विनिर्माण पहलों को लागू करने के लिए रणनीतियों’ की सिफारिश और अनुमोदन में सहयोग करेगीं। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Assembly Elections 2025 : आप की ही बनेगी सरकार या खत्म होगा भाजपा का वनवास
किसके हाथ सत्ता की चाबी लगेगी, यह कल (8 फरवरी) को दोपहर तक तय हो जाएगा। किस पार्टी को क्या मिलेगा और किसे कितना नुकसान हुआ और दावे कितने सटीक बैठे, सब पता चल जाएगा। एग्जिट पोल्स का निचोड़ भी सामने आ गया है। अब तक के सबसे मुश्किल माने जा रहे चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की अग्निपरीक्षा है, वहीं भाजपा के 27 साल के वनवास पर से भी पर्दा उठेगा। कांग्रेस को भी सांत्वना पुरस्कार मिलने की उम्मीद जगी है। लिहाजा सभी पार्टियों की धड़कने बढ़ी हुई हैं और समीक्षा का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
रूसी सेना में फंसे 18 भारतीयों में सबसे अधिक UP के नौ लोग, 16 लापता
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि रूसी सेना में अभी भी 18 भारतीय नागरिक सेवारत हैं, जिनमें से 16 को रूस की ओर से लापता करार दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि इन 18 भारतीयों में उत्तर प्रदेश के 9, पंजाब और हरियाणा के 2-2, जबकि चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार और जम्मू-कश्मीर से एक-एक नागरिक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
TRAI: ट्राई ने की नई नंबरिंग प्रणाली की सिफारिश
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए नई नंबरिंग प्रणाली की सिफारिश की है। यदि सरकार इसे स्वीकार कर लेती है तो लैंडलाइन उपभोक्ताओं को स्थानीय कॉल के लिए भी पूरे 10 अंकों का नंबर डायल करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
Indian Market Status: बड़े शहर एफएमसीजी उद्योग के लिए बने चुनौती
मांग और वृद्धि के लिहाज बड़े शहरी बाजार एफएमसीजी उद्योग के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए एफएमसीजी कंपनियों की ग्रामीण बाजारों पर निर्भरता बढ़ गई है। खास बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों ने वृद्धि के मामले में लगातार चौथी तिमाही में बड़े शहरी बाजारों को पीछे छोड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
US Birthright Citizenship: अब सिएटल के संघीय जज ने राष्ट्रपति के आदेश पर लगाई रोक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो दिन में दूसरी बार बड़ा झटका लगा है। एक और संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के जन्म से नागरिकता समाप्त करने के कार्यकारी आदेश पर रोक लगा दी है। ट्रंप ने उन माता-पिता के बच्चों के लिए जन्म से नागरिकता समाप्त करने का आदेश दिया है, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। बीते 18 दिन में यह तीसरा मामला है, जब संघीय न्यायाधीश ने उनके आदेश पर रोक लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस में बदलाव की मांग: सपा और तृणमूल ने कहा, नेतृत्व पर गंभीरता से विचार की जरूरत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही विपक्षी इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस एक बार फिर से अपने सहयोगियों के निशाने पर आ गई है। दो अहम सहयोगियों सपा और तृणमूल कांग्रेस ने बेहतर संभावनाओं के लिए कांग्रेस की जगह किसी अन्य सहयोगी को गठबंधन का नेतृत्व करने देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे श्रेयस अय्यर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की जीत के सूत्रधार रहे श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में नहीं खेलने वाले थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। मैच के बाद स्टार बल्लेबाज ने बताया कि बुधवार रात उनके पास कप्तान रोहित शर्मा का फोन आया था। पढ़ें पूरी खबर...
राजश्री की वाइब्स, ‘गुल्लक’ सी राइम्स, सोनी लिव की कमाल वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’
गीतकार आनंद बक्षी का गाना याद है न, प्रेम कहानी में एक लड़का होता है, एक लड़की होती है, कभी दोनों हंसते हैं, कभी दोनों रोते हैं...! देखा जाए तो हर प्रेम कहानी में तकरीबन यही होता है। बस ये दोनों कब हंसते हैं और कब रोते हैं, किसकी वजह से हंसते-रोते हैं, और अपने साथ दर्शकों को हंसा या रुला पाते हैं कि नहीं, इसी में किसी प्रेम कहानी की सफलता या विफलता छिपी होती है। और, पिछले 63 साल से हिंदी फिल्में बनाती आ रही फिल्म निर्माण कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस को इसी में महारत हासिल है। पढ़ें पूरी खबर...
Shashi Tharoor Committee: विदेश जाने वालों के नियमित प्रवास-सुरक्षा के लिए बनेगा कानून
केंद्र सरकार विदेशी रोजगार के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवास को बढ़ावा देने के लिए नया कानून बनाने पर विचार कर रही है। इस कानून की मदद से सक्षम ढांचा स्थापित किया जाएगा, जिसके तहत नौकरी की तलाश में विदेश जाने वाले नागरिकों को मदद मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...