फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत; पंजाब में किसानों का प्रदर्शन और पाकिस्तान में आत्मघाती हमला

Wed, 05 Mar 2025 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय टीम ने गेंदबाजों के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तल्खी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ कूच करेंगे। सीएम मान ने चेतावनी दी है कि पंजाब को धरना स्टेट बना रखा है। मोर्चे में आने वाले किसानों को हिरासत में लिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने भी पंजाब के साथ लगते 18 एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है, जहां 1200 जवानों को तैनात किया गया है। उधर, पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में बन्नू में दो विस्फोटक लदे वाहनों ने सैन्य छावनी की चारदीवारी में टक्कर मार दी। मंगलवार को इस आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : ANI
IND vs AUS: लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइलन में भारत
भारतीय टीम ने गेंदबाजों के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और 49.3 ओवर में 264 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली एक बार फिर चेज मास्टर साबित हुए और उन्होंने 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मैच जीता। पढ़ें पूरी खबर...

Farmers Protest file - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील; 1200 जवान तैनात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तल्खी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ कूच करेंगे। सीएम मान ने चेतावनी दी है कि पंजाब को धरना स्टेट बना रखा है। मोर्चे में आने वाले किसानों को हिरासत में लिया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने भी पंजाब के साथ लगते 18 एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है, जहां 1200 जवानों को तैनात किया गया है, जबकि संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेगा। सरकार जहां भी उनको रोकेगी, वे धरने पर बैठ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

 

पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती हमला - फोटो : पीटीआई

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में छावनी पर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में बन्नू में दो विस्फोटक लदे वाहनों ने सैन्य छावनी की चारदीवारी में टक्कर मार दी। मंगलवार को इस आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार को सूर्यास्त के समय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी की दीवार पर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

Weather Update : मौसम बदलने से चढ़ेगा पारा.. आज भी तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कल के बाद से तापमान बढ़ना शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विलमोर - फोटो : पीटीआई

NASA: अंतरिक्ष में फंसे बुच-सुनीता 9 माह बाद लौटने को तैयार
नासा के दो अंतरिक्षयात्री बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। उन्हें 12 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले अपने प्रतिस्थापनों का इंतजार करना होगा, तभी वे वहां से प्रस्थान कर सकेंगे। वे इस महीने के अंत में स्पेसएक्स कैप्सूल से धरती की ओर रवाना होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

हिमानी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हिमानी हत्याकांड में नया खुलासा: कत्ल कर सुबह सचिन ने किया ये काम... 
हरियाणा के रोहतक के विजय नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या करके शव को सूटकेस से सांपला फेंककर रात करीब 1 बजे हत्यारोपी सचिन अपने घर के लिए रवाना हुआ था। रात में घर पर रुकने के बाद वह सुबह सांपला बस स्टैंड पर शव को देखने पहुंचा था। करीब आधा घंटे तक वहां पर पुलिस और भीड़ को देखने के बाद हत्यारोपी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए भाग गया था। इन बातों की पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

पूर्व पीएम राजीव गांधी। - फोटो : Meta AI

बोफोर्स घोटाला: अफसरों ने सुझाए थे राजीव गांधी को बचाने के तरीके
पूर्व पीएम राजीव गांधी सरकार में नौकरशाहों ने 1987 में बोफोर्स अधिकारियों को चर्चित रिश्वत कांड में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सभी दोषों में कैसे मुक्त कराया जाए इसका प्रशिक्षण दिया था। खोजी पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम ने अपनी किताब में यह खुलासा किया है। बोफोर्स तोपों की खरीद वाले इस घोटाले ने चार दशक पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

सुप्रिया सुले, सांसद, एनसीपी-एसपी - फोटो : ANI

Politics: धनंजय मुंडे के इस्तीफे में 80 दिन क्यों लगे? सुप्रिया सुले का सवाल
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में उनके सहयोगी वाल्मिक कराड को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद से ही धनंजय मुंडे विवादों में थे। विपक्ष की तरफ से उनपर और सरकार पर दवाब था। जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। वहीं, अब मुंडे के इस्तीफे के बाद एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने उनपर तंज कसा है। सुप्रिया सुले ने पूछा कि जब सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित तस्वीरें और फुटेज सरकार के पास उपलब्ध थे, तो धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा देने में 80 दिन क्यों लगे? पढ़ें पूरी खबर...
 

डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI

Canada-US: 30 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य की अमेरिकी वस्तुओं पर ट्रूडो ने लगाया 25% टैरिफ
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि कनाडा पर लगाया गया आयात शुल्क एक बेहद मूर्खतापूर्ण काम है और उनका देश तत्काल इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप कनाडा के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ते हुए रूस को खुश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर और विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : x/@DrSJaishankar

UK: जयशंकर ने की ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के आधिकारिक दौर पर हैं। यहां उन्होंने मंगलवार शाम को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से उनके आवास पर मुलाकात की। जहां उन्होंने कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री मोदी का शुभकामना संदेश दिया। ब्रिटिश पीएम से मुलाकात की तस्वीरें विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/नरेंद्र मोदी

Uttarkashi: पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, पहले मुखबा में करेंगे पूजा, फिर हर्षिल का दीदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम छह मार्च को एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जनपद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे, फिर हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें