हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। वहीं मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। एक तरफ ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जाएंगे। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जाएंगे। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। पढ़ें पूरी खबर..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु व समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। विज्ञान भवन में होने वाले इस आयोजन के मौके पर पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..
ट्रंप ने कनाडा के साथ टैरिफ समझौते पर बातचीत शुक्रवार को एकतरफा रूप से रोकने की घोषणा की। उन्होंने कहा, कनाडा ने अमेरिकी तकनीकी फर्मों पर नए टैक्स लगाकर खुला हमला किया है। इसलिए उसके साथ व्यापार समझौते की सारी बातचीत रोकी जा रही है और अगले सप्ताह तक वह कनाडा पर नए टैरिफ की घोषणा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने राष्ट्रपति बनने और उनके ऊपर लगातार मंडराते खतरों का जिक्र किया। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना किसी भी खतरनाक पेशे से कम नहीं है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह प्रेस वार्ता अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन को व्यापक नीतिगत फैसले लागू करने की छूट दी गई। पढ़ें पूरी खबर..
शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान अमान और रहमान के रूप में की है। पढ़ें पूरी खबर..