प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे करीब 11 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वहीं खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे। एक तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ ’सत्ता का संग्राम’ जनता के बीच पहुंच चुका है। मंगलवार को हम मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। दूसरी ओर लेखन और जीवन के समग्र अवदान के लिए इस वर्ष अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'-हिंदी में प्रख्यात कवि व लेखक गोविंद मिश्र और हिंदीतर भाषाओं में गुजराती के विख्यात कवि, नाटककार और समालोचक सितांशु यशश्चंद्र को दिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे करीब 11 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ ’सत्ता का संग्राम’ जनता के बीच पहुंच चुका है। मंगलवार को हम मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ में महिला संतों के लिए अलग अमृत स्नान की लड़ाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गई है। परी अखाड़े की ओर से दायर याचिका में सवाल उठाए गए हैं कि पुरुषों के लिए 13 अखाड़े हैं तो महिलाओं के लिए क्यों नहीं? इससे पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर ही पहली बार प्रयागराज महाकुंभ में परी अखाड़े को भूमि आवंटित कर सुविधाएं दी गईं हैं, हालांकि हरिद्वार, नासिक और उज्जैन के कुंभ में उन्हें सरकारी सुविधाएं मिलीं थीं, लेकिन अमृत स्नान की अनुमति नहीं मिल सकी थी। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़के को इस्लाम में धर्मांतरित करने के आरोपी मौलवी को जमानत देने से मना करने पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जमानत देना विवेक का मामला है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जज अपनी मर्जी से धर्मांतरण को बहुत गंभीर मामला बताकर जमानत देने से मना कर दें। पढ़ें पूरी खबर...
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सियासत शुरू हो गई है। वहीं, मीडिया में तरह-तरह की खबरे सामने आ रही है। इस बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया से सैफ मामले में इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर गलतफहमी पैदा न करें। अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर कई नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसका जल्द खुलासा होगा। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सप्ताह की शुरुआत में वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का प्लान बना रहे हैं। अगर यह यात्रा समय पर होती है तो ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले पहले विदेशी नेता हो सकते हैं। पढें पूरी खबर...
आजीवन कारावास की सजा काट रहा माफिया सुभाष ठाकुर पांच साल बाद सोमवार को बीएचयू अस्पताल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि, इसके पीछे की राह आसान नहीं रही। पढ़ें पूरी खबर...