भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते के बीच भारत और फ्रांस सोमवार को दिल्ली में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत हस्ताक्षर समारोह में दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा, जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गये हैं। आइसा के नीतीश कुमार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं और डीएसएफ की मुंतेहा फातिमा महासचिव तथा मनीषा उपाध्यक्ष के पद पर विजयी हुई हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम छात्रों और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। इसके अलावा, पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से उठाए गए सख्त कदमों से पाकिस्तान घबराया हुआ है। अब उसने अपने सबसे करीबी दोस्त चीन की ओर मदद की आस में निगाह डाली है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने की वकालत की और एकतरफा और प्रभुत्ववादी नीतियों का विरोध किया। दोनों पक्षों ने संबंधों में आपसी समझ और सम्मान बनाए रखने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, एनसीईआरटी ने कक्षा 7वीं की पाठ्यपुस्तकों से मुगलों और दिल्ली सल्तनत के सभी संदर्भ हटा दिए हैं। वहीं, पुस्तकों में भारतीय राजवंशों पर अध्याय, 'पवित्र भूगोल', महाकुंभ के संदर्भ और मेक इन इंडिया और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी सरकारी पहलों को जोड़ा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
India-France Deal: आज 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे दोनों देश
भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्ते के बीच भारत और फ्रांस सोमवार को दिल्ली में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के लिए 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत हस्ताक्षर समारोह में दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व करेंगे। सूत्रों ने बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, जबकि फ्रांस और भारतीय रक्षा मंत्री वर्चु्अल रूप से इसमें शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि हस्ताक्षर समारोह साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले, फ्रांस के रक्षा मंत्री खुद हस्ताक्षर समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत कारणों से अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...
JNUSU Poll Results: आइसा के नीतीश छात्रसंघ अध्यक्ष
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गये हैं। आइसा के नीतीश कुमार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं और डीएसएफ की मुंतेहा फातिमा महासचिव तथा मनीषा उपाध्यक्ष के पद पर विजयी हुई हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम छात्रों और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Pakistan: दोस्त चीन के सामने पाकिस्तान ने रोया दुखड़ा
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से उठाए गए सख्त कदमों से पाकिस्तान घबराया हुआ है। अब उसने अपने सबसे करीबी दोस्त चीन की ओर मदद की आस में निगाह डाली है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने की वकालत की और एकतरफा और प्रभुत्ववादी नीतियों का विरोध किया। दोनों पक्षों ने संबंधों में आपसी समझ और सम्मान बनाए रखने पर भी जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
NCERT: 7वीं की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों में हुआ बड़ा बदलाव
एनसीईआरटी ने कक्षा 7वीं की पाठ्यपुस्तकों से मुगलों और दिल्ली सल्तनत के सभी संदर्भ हटा दिए हैं। वहीं, पुस्तकों में भारतीय राजवंशों पर अध्याय, 'पवित्र भूगोल', महाकुंभ के संदर्भ और मेक इन इंडिया और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी सरकारी पहलों को जोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: पाकिस्तानी महिला की याचिका पर सुनवाई से इन्कार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को एक पाकिस्तानी महिला शीना नाज की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। शीना ने भारत में दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था और अपने आवासीय परमिट को निलंबित न करने की मांग की थी। उसकी शादी एक भारतीय नागरिक से हुई है और उन्होंने 23 अप्रैल को दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया और उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर...
सावधान: सेना आधुनिकीकरण के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, मांगी जा रही डोनेशन
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को चेतावनी जारी की कि व्हाट्सएप पर भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और घायल या शहीद सैनिकों के लिए दान मांगने वाला भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है। मंत्रालय ने इसे फर्जी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने और ऐसे धोखाधड़ी संदेशों का शिकार न होने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...
Prayagraj : हाईकोर्ट ने कहा- चयनितों को नियुक्ति का पूर्ण अधिकार नहीं, पर नियोक्ता भी नहीं कर सकता मनमानी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यह स्थापित कानून है कि चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति का पूर्ण अधिकार नहीं है, लेकिन नियोक्ता भी मनमानी नहीं कर सकता। कोर्ट ने उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि वह हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट कारण बताएं कि विज्ञापित पदों के सापेक्ष रिक्तियों की संख्या कम क्यों की गई। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि की खंडपीठ ने मेरठ के राजीव कुमार और अन्य की विशेष अपील पर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई, 2025 को तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
West Asia Tussle: नेतन्याहू का दावा- सीरियाई नेता असद को बचाने को ईरान ने भेजे विमान
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दावा किया कि ईरान ने सीरिया के संकट में फंसे राष्ट्रपति बशर असद को बचाने के लिए विमान भेजे थे। हालांकि, इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की ओर जा रहे ईरानी विमानों को रोक दिया था, जिसके चलते ईरान असद की सहायता के लिए सैनिक नहीं पहुंचा सका। पढ़ें पूरी खबर...
DC vs RCB: घर से बाहर छठी जीत, शीर्ष पर पहुंची आरसीबी
क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया। पढ़ें पूरी खबर...
Jhelum River: गर्मी में उफनाई झेलम, सहमा पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में झेलम नदी उफना गई है। इससे सहमे पाकिस्तान ने झेलम नदी के किनारे बसे लोगों से इलाके को खाली करने की अपील की है। पाकिस्तान ने भारत पर बिना सूचना उड़ी डैम से पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
Mandsaur Accident: मंदसौर में 12 लोगों की जान लेने वाले हादसे की असल वजह आई सामने
मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी कार कुएं में जा गिरी। 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कार सवार आठ लोग, एक बाइक सवार और एक युवक वो भी शामिल है, जो इन्हें बचाने के लिए कुएं में उतरा था। हादसे के बाद कार को निकाल लिया गया है। उसकी हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Paresh Rawal: इस निर्देशक ने बीमारी में दी थी परेश रावल को पेशाब पीने की सलाह
दिग्गज कलाकार परेश रावल ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब वे अस्पताल में थे। उनके घुटनों की बीमारी का इलाज चल रहा था। इस दौरान एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर वीरू देवगन उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने परेश रावल को सलाह दी कि वे अपना यूरीन पीएं। उन्होंने ऐसा किया और इससे उनकी सेहत में चमत्कारिक लाभ देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...
India-Pakistan Trade: भारत से सालाना 10 अरब डॉलर का माल जा रहा पाकिस्तान
व्यापार प्रतिबंधों के बावजूद भारत से हर साल 10 अरब डॉलर से ज्यादा का माल दुबई, सिंगापुर और कोलंबो जैसे बंदरगाहों के जरिये अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पहुंच रहा है। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकवादी हमलों के बाद लगाए गए व्यापार प्रतिबंधों के मद्देनजर आर्थिक थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने एक नोट में कहा, भारतीय कंपनियां इन बंदरगाहों पर सामान भेजती हैं। वहां एक स्वतंत्र कंपनी खेप को उतारती है और उन्हें बॉन्डेड गोदामों में रखती है। वहां ट्रांजिट के दौरान शुल्क का भुगतान किए बिना माल को रखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: UP समेत 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश इस समय प्रचंड गर्मी और भीषण लू की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि, राजस्थान समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं, पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों, पश्चिम हिमालयी क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है और पूर्वी भारत के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का प्रकोप बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
Kashmir Attack : पहलगाम हमले के बाद जम्मू विधानसभा का विशेष सत्र आज से
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोमवार को जम्मू विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में आतंकी हमले की निंदा करने के साथ आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के समर्थन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का कहना है कि दहशतगर्दी के खिलाफ यह सत्र खास होगा। पढ़ें पूरी खबर...