पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव व राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के जलगांव में उन 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है। इसके अलावा, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय किए जाएंगे। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। सीएम शाम 5:40 बजे मथुरा पहुंचेंगे। वहीं पांचजन्य प्रेक्षागृह, बरसाना रोप-वे, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण सहित 596 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही 381 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएन
पीएम मोदी का महाराष्ट्र-राजस्थान दौरा आज, लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव व राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में उन 11 लाख नई 'लखपति दीदी' को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है। पीएमओ के मुताबिक, 11:15 बजे वह जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 2,500 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार तय किए जाएंगे। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में एक चरण में चुनाव एक अक्तूबर को होंगे। वोटों की गिनती चार अक्तूबर को होगी। इस बीच, भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुग्राम में दो दिवसीय विचार-मंथन सत्र आयोजित किया।
पढ़ें पूरी खबर...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाया गया श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आज मथुरा में करेंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। सीएम शाम 5:40 बजे मथुरा पहुंचेंगे। वहीं पांचजन्य प्रेक्षागृह, बरसाना रोप-वे, वृंदावन में लक्ष्मण शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का चौड़ीकरण, मथुरा वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण सहित 596 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही 381 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
कैबिनेट का फैसला
- फोटो : amarujala.com
सरकारी कर्मचारियों के लिए नई स्कीम का एलान, अब एनपीएस की जगह यूपीएस
सरकारी कर्मचारियों में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की जोर पकड़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एलान किया है। बताया गया है कि सरकार ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति बनी है।
पढ़ें पूरी खबर...
बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात से महाराष्ट्र और बंगाल से त्रिपुरा तक भारी बारिश का अलर्ट
मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजस्थान के जालौर जिले में भारी बारिश के चलते पहाड़ी झरने के तेज बहाव में पांच लोग बह गए, जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। त्रिपुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के दौरान दो लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट पर मौजूद मंदिर जलमग्न हो गए। उत्तराखंड में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग को भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है जबकि अगले महीने से इस पर ट्रैकिंग शुरू होने वाली है। इस बीच, मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और बंगाल से लेकर त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा आज चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
आरजी कर मेडिकल कॉलेज
- फोटो : एएनआई
आरजी कर अस्पताल के पास निषेधाज्ञा 31 तक बढ़ी, रैली-प्रदर्शनों पर रहेगी रोक
कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास लागू निषेधाज्ञा को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (सीआरपीसी की पूर्व धारा 144) को 18 अगस्त तक के लिए लागू किया था। आदेश में कहा गया कि निषेधाज्ञा लागू रहने तक संबंधित क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों की बैठक और सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
Congress flag
- फोटो : अमर उजाला
Haryana assembly election: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल से
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों पर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 26 अगस्त को बुला ली है। यह बैठक चार दिन चलेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा के बाद एक से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
कुमारी सैलजा (फाइल)
- फोटो : एएनआई
हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, कोई नहीं होगा सीएम का चेहरा
कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना से साफ इन्कार करते हुए कहा कि पार्टी अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमतौर पर जहां विपक्ष में होती है, वहां मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती। यही वजह है, पार्टी हरियाणा में भी किसी को सीएम का चेहरा नहीं बनाने जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान
- फोटो : PTI
NASA: फरवरी 2025 से पहले सुनीता-विल्मोर की धरती पर वापसी नहीं
नासा ने शनिवार को फैसला किया कि वह अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को फरवरी 2025 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रखेगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाना बहुत जोखिम भरा है। उन्हें स्पेसएक्स के साथ धरती पर वापस आने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा।
पढ़ें पूरी खबर...