फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी; कुणाल कामरा केस में राज्य सरकार सख्त, पढ़ें सुर्खियां

Mon, 24 Mar 2025 10:26 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके मूल न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश करते हुए प्रस्ताव जारी किया है। 21 मार्च को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके स्थानांतरण की सिफारिशें की थी। वहीं इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले पर आपत्ति भी जताई थी। वहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद पर महाराष्ट्र विधान परिषद में बोलते हुए महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, 'उनके कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है। एक तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने नागपुर हिंसा मामले में दो आरोपियों के घरों को गिराने की प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में प्रशासन के रवैये को मनमाना और दमनकारी बताते हुए कड़ी फटकार भी लगाई। बता दें कि, नागपुर में हुई हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने आरोपियों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसे लेकर अदालत में चुनौती दी गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को वित्त विधेयक की आलोचना करते हुए सरकार पर निशाना साधा। वित्त विधेयक को देखकर लगता है कि वित्त मंत्री करदाताओं से कह रहीं हो कि मैं छत ठीक नहीं कर सकी, लेकिन मैं आपके लिए छाता लेकर आई हूं। थरूर ने वित्त विधेयक को 'पैचवर्क का क्लासिक मामला' बताते हुए कहा कि भारत का जीएसटी दुनिया का 'सबसे जटिल कर' है। दूसरी ओर, भाजपा के निशिकांत दुबे ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सकारात्मक पहलुओं को देखे बिना हर चीज का विरोध करना है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन जारी

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके मूल न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश करते हुए प्रस्ताव जारी किया है। 21 मार्च को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके स्थानांतरण की सिफारिशें की थी। वहीं इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले पर आपत्ति भी जताई थी। पढ़ें पूरी खबर..

कुणाल कामरा के सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की होगी जांच

कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़े विवाद पर महाराष्ट्र विधान परिषद में बोलते हुए महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, 'उनके कॉल रिकॉर्डिंग, सीडीआर और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है।' पढ़ें पूरी खबर..

नागपुर हिंसा में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो आरोपियों के घरों को गिराने पर रोक लगाई

नागपुर हिंसा में प्रशासन की कार्रवाई - फोटो : PTI
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने नागपुर हिंसा मामले में दो आरोपियों के घरों को गिराने की प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में प्रशासन के रवैये को मनमाना और दमनकारी बताते हुए कड़ी फटकार भी लगाई। बता दें कि, नागपुर में हुई हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने आरोपियों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसे लेकर अदालत में चुनौती दी गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है। पढे़ं पूरी खबर...

शशि थरूर ने वित्त विधेयक पर साधा निशाना

लोकसभा में शशि थरूर। - फोटो : PTI

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को वित्त विधेयक की आलोचना करते हुए सरकार पर निशाना साधा। वित्त विधेयक को देखकर लगता है कि वित्त मंत्री करदाताओं से कह रहीं हो कि मैं छत ठीक नहीं कर सकी, लेकिन मैं आपके लिए छाता लेकर आई हूं। थरूर ने वित्त विधेयक को 'पैचवर्क का क्लासिक मामला' बताते हुए कहा कि भारत का जीएसटी दुनिया का 'सबसे जटिल कर' है। दूसरी ओर, भाजपा के निशिकांत दुबे ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सकारात्मक पहलुओं को देखे बिना हर चीज का विरोध करना है। पढ़ें पूरी खबर..

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही 'छावा'

चौथे मंगलवार को छावा ने 3.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक खूब तहलका मचाया है। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़कर सफलता का परचम लहरा रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है। पढ़ें पूरी खबर...

पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर

केएल राहुल और आथिया - फोटो : ANI
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए हैं। पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया है। इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वह मैच से ठीक पहले घर लौट गए थे। पढ़ें पूरी खबर..

CM रेखा ने विधानसभा में पेश की DTC कैग रिपोर्ट

विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : वीडियो ग्रैप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट सोमवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की। रिपोर्ट में परिचालन संबंधी अक्षमताओं और वित्तीय घाटे के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना हुई। पढ़ें पूरी खबर...

सांसदों के वेतन और भत्ते में 24 प्रतिशत की वृद्धि, पेंशन भी बढ़ी

सदन - फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि को अधिसूचित कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी और इसे मूल्य वृद्धि सूचकांक के आधार पर तय किया गया है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, न केवल सांसदों के वेतन में वृद्धि की गई है, बल्कि बैठकों में भाग लेने पर मिलने वाले दैनिक भत्ते, पूर्व सांसदों की पेंशन, और अतिरिक्त सेवा वर्षों के लिए दी जाने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। पढ़ें पूरी पढें..

सीबीआई ने NHAI के जीएम को 15 लाख रुपये घूस लेते दबोचा

सीबीआई - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एनएचएआई के पटना क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक रामप्रीत पासवान को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से न केवल एनएचएआई में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर हुआ है, बल्कि कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत पर भी सवाल उठे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

तीन बच्चों की चिता ठंडी भी नहीं हुई, मां ने भी छोड़ दी दुनिया

saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर स्थित सांगाठेड़ा गांव में तीन बच्चों की मौत के बाद आखिरकार मां नेहा रोहिला ने भी दम तोड़ दिया। नेहा का चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शक और गुस्से में अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के सिर में गोलियां दाग दी थीं। उसकी बेटी श्रद्धा (8), बेटे देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई थी, जबकि नेहा को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। 51 घंटे तक मौत से जूझने के बाद सोमवार शाम नेहा भी इस दुनिया को अलविदा कह गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें