फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी; पुतिन अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने को तैयार

Mon, 23 Dec 2024 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड तो मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही हफ्तों में अमेरिकी के राष्ट्रपति पद संभालने वाले है, जिससे पहले अमेरिका और रूस के रिश्चते को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है कि क्या ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के रिश्ते में बदलाव होंगे। इसी बीच इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि उनके देश ने अमेरिका से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा कभी नहीं छोड़ी। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की तरफ से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। आप कार्यकर्ता इसके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण घर-घर जाकर करवाएंगे। पहले दिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इस काम को शुरू करेंगे। इसके बाद आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

मसूरी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी
क्रिसमस से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में जमाने वाली ठंड तो मैदानों में शीतलहर जोर पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झरने, नदी-नाले जम गए हैं। तापमान में गिरावट के चलते अलाव की गर्माहट बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और सर्द होने का अनुमान है। हिमाचल में बर्फबारी तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में कुछेक जगहों पर आज बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
US-Russia: ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही हफ्तों में अमेरिकी के राष्ट्रपति पद संभालने वाले है, जिससे पहले अमेरिका और रूस के रिश्चते को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है कि क्या ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के रिश्ते में बदलाव होंगे। इसी बीच इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि उनके देश ने अमेरिका से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा कभी नहीं छोड़ी। पढ़ें पूरी खबर...

महिला सम्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण आज से
दिल्ली सरकार की तरफ से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। आप कार्यकर्ता इसके पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण घर-घर जाकर करवाएंगे। पहले दिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में इस काम को शुरू करेंगे। इसके बाद आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

एपिगेमिया के सह संस्थापक रोहन मीरचंदानी - फोटो : वीडियो ग्रैब/अमर उजाला

एपिगेमिया के सह-संस्थापक रोहन मीरचंदानी का निधन
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, कॉमेडियन राजू श्रीवस्तव, गायक केके समेत देश की कई हस्तियों ने दिल का दौरा पड़ने से कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अब मशहूर दही ब्रांड एपिगेमिया के सह संस्थापक रोहन मीरचंदानी का शनिवार को 42 की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया। रोहन मीरचंदानी ने साल साल 2013 में अपने दो साथियों के साथ मिलकर ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की स्थापना की थी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC

Champions Trophy: दुबई में होंगे भारत के मैच, सेमीफाइनल-फाइनल के लिए अलग व्यवस्था
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले ही इस टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन की जानकारी दे चुका है। इस बीच रविवार को पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि  भारत अपने सभी मुकाबला दुबई में खेल सकता है। वहीं, अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती है तो भी वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही खेलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

कुवैत के प्रधानमंत्री अल-अहमद अल-सबा ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट तक छोड़ा। - फोटो : एजेंसी

आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-कुवैत
भारत और कुवैत ने रविवार को आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने व आपस में सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच आतंकवाद की चुनौती से निपटने के तरीकों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा की और आतंकवाद के वित्तपोषण नेटवर्क और पनाह देने वाले आतंकी ढांचे को खत्म करने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर...

रीसस्टेनिबिलिटी लि. के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मसूद मलिक - फोटो : अमर उजाला

कचरा रिसाइकिल उद्योग: 11 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
देश में स्वच्छता अभियान पर सरकार के जोर देने और साफ-सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता  ने कचरा रिसाइकिल उद्योग को नई रफ्तार दी है। उद्योग से जुड़ी कंपनियां कचरा रिसाइकिल क्षमता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों पर भारी निवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। पढ़ें पूरी खबर...

डॉलर बनाम रुपया - फोटो : अमर उजाला

Currency: रिकॉर्ड निचला स्तर, फिर भी अन्य मुद्राओं के मुकाबले कम टूटा रुपया
अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया टूटकर भले ही रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया हो, इसके बावजूद इसमें प्रमुख देशों की मुद्राओं के मुकाबले सबसे कम गिरावट आई है। रुपया बृहस्पतिवार को पहली बार 85 के स्तर से नीचे पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को इसमें 10 पैसे का सुधार देखने को मिला था। पढ़ें पूरी खबर...
 

नाइजीरिया में आर्थीक संकट - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस से पहले नाइजीरिया में मातम, भगदड़ में अब तक 67 की मौत
आर्थिक संकट से जुझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में क्रिसमस से पहले मातम फैला हुआ है। जहां पिछले हफ्ते तीन चैरिटी कार्यक्रमों के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर बच्चे थे। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब नाइजीरिया में जीवन-यापन की स्थिति बहुत खराब है और परिवार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

जंगल। - फोटो : अमर उजाला

शहरीकरण से सिकुड़ रहे पश्चिमी घाट के वन, 58.22 वर्ग किमी जंगल गायब
वन्य जीवन का मुख्य आश्रय स्थल पश्चिमी घाट के घने जंगल बढ़ते शहरीकरण का शिकार हो रहे हैं। यहां देश की 30 फीसदी से ज्यादा वन्य प्रजातियां पाई जाती हैं। ये जंगल वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड को सोखने में अहम भूमिका निभाते हैं और पश्चिमी घाट की पहाड़ियां भारतीय मानसून के मौसम पैटर्न को प्रभावित करती हैं। लेकिन अब इनका दायरा सिकुड़ता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की मॉरीशस यात्रा की झलकियां - फोटो : अमर उजाला/X@HCI_PortLouis

Vikram Misri: विदेश सचिव की पहली मॉरीशस यात्रा की झलकियां
मॉरीशस यात्रा के दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कई अहम द्विपक्षीय बैठक और मुलाकातें कीं। विदेश सचिव की इस यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने की पुष्टि की है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में विदेश सचिव ने प्रधानमंत्री रामगुलाम को उनकी हालिया चुनावी जीत पर बधाई दी और रामगुलाम को भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए निमंत्रण को दोहराया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें